सरकार की नई बिजली योजना के बारे में बता रहे थे मध्य प्रदेश के उर्जा मंत्री, तभी हुई बत्ती गुल
भोपाल। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंगलवार को बिजली चली गई। करीब दो मिनट तक बिजली गुल रही। उर्जा मंत्री भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में राज्य कैबिनेट में बिजली से संबंधित लिए गए फैसलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान प्रदेश कार्यालय की बिजली चली गई। पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली जाने पर विपक्षी भाजपा ने सवाल उठाए हैं। कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर इसका मजाक बनाते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के सूबे में बिजली की निर्बाध सप्लाई के दावे का सच यही है जो सबके सामने आ गया है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को बिजली से जुड़े कई फैसलों पर मुहर लगाई है। राज्य सरकार हर माह 150 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले सभी घरेलू उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट बिजली एक रुपए की दर से देने का फैसला किया है।
ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने बताया कि इंदिरा गृह ज्योति बिजली योजना अब तक केवल पंजीकृत गरीब श्रमिकों के लिए थी। जिसे अब 150 यूनिट से कम खपत वाले सभी बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना के दायरे में लाया गया है। हर माह 150 यूनिट तक उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं से शुरुआती 100 यूनिट के लिए एक रुपये प्रति यूनिट का शुल्क लिया जाएगा, जबकि अगले 50 यूनिट की कीमत मौजूदा दरों के अनुसार होगी। साथ ही 30 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उपभोक्ताओं से 25 रुपये प्रति माह की दर से शुल्क लिया जाएगा और उन्हें चार महीने में एक बार बिल भेजा जाएगा।
-
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर की गई 35 वीं किस्त, ऐसे चेक करें 1500 रुपये आए या नहीं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications