देर रात लड़कियों के कमरे में ताकझांक करता था गर्ल्स हॉस्टल का चौकीदार, मोबाइल पर भेजता था 'डर्टी मैसेज'
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे पॉश इलाकों में शुमार एमपी नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप कहेंगे कि लड़कियां किसी भी जगह सुरक्षित नहीं हैं। मामला यहां स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल का है। हॉस्टल की सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड ही एक छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। छात्रा जब इसका विरोध करती थी तो वो उसके पिता को फोन पर धमकी देने लगता था।

मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पीडि़त छात्रा ने बताया कि गार्ड रात में लड़कियों के कमरे में ताकझांक करता था। जब छात्रा इस संबंध में विरोध करती तो वो सुरक्षा का हवाला देकर अपना बचाव कर लेता था।
पीडि़ता ने बताया कि कुछ दिनों से गार्ड उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। इस संबंध में छात्रा ने हॉस्टल में अन्य लड़कियों को बताया जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हॉस्टल प्रशासन में इस संबंध में जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications