मध्य प्रदेश: 4 दिन बाद गिरफ्त में आए हत्यारे, पत्नी ने जेठ और सास के साथ मिलकर रची थी पति के हत्या की साजिश
मध्य प्रदेश:4 दिन बाद गिरफ्त में आए हत्यारे,पत्नी ने रची थी साजिश
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के खंडवा में मिली सिर कुचली मिली लाख के हत्यारों का खुलासा हो गया है। 45 साल के रूप सिंह की हत्या 4 दिन पहले कर उसे नदी में फेंक दिया गया। शिनाख्त न हो सके इसके लिए उससे सिर को पत्थर से कुलच कर हत्यारों ने मंजरी नदी में फेकं दिया, लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस ने 4 दिन बाद इस हत्याकांड में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने शख्स की पत्नी, भाई, सास समेत 6 लोगों को गरिफ्तार किया है। तीन लोगों ने अपने कबूलनामे में हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

एसपी खंडवा, डॉ शिवदयाल सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक रूप सिंह शराब का आदि था। शराब के नशे में वो अक्सर अपनी पत्नी, मां और भाई के साथ झगड़ा करता था। वहीं मृतक की पत्नी शोभा जमीन जायदात को लेकर जेठ संतोष के साथ रहना चाहती थी। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पत्नी सोभा ने इससे छुटकारा पाने के लिए रूप सिंह के हत्या की साजिश रची और पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस हत्याकांड में मृतक की मां भी शामिल थी।
पुलिस के सामने अपने कबूलनामे में आरोपी ने बताया कि उसके और मृतक की पत्नी के बीच संबंध थे। दोनों ने मिलकर रूप को रास्ते से हटाने के लिए फर्जी डॉक्टर को 10 लाख रुपए का लालच दिया और उसे जहर का इंजेक्शन लगाने के लिए कहा था, लेकिन डॉक्टर मे 2 लाख रुपए में उसकी हत्या की सुपारी दे दी। बदमाशों ने मृतक रूप सिंह के साथ पहले शराब पाटी की और उसके बाद उसकी हत्या कर सिर को कुचल दिया। बदमाशों ने उसे माझरी नदी में फेंक दिया। पुलिस को उसकी लाश नदी के किनारे से मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications