कमलनाथ सरकार की मंत्री बोलीं- शौचालय में खाना पकाने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन..

भोपाल। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को आंगनवाड़ी में शौचालय में बच्चों के लिए खाना पकाए जाने से कोई दिक्कत नहीं है, हां ये जरूर है कि टॉयलेट सीट और स्टोव के बीच दीवार या पार्टीशन होना चाहिए। कमलनाथ सरकार के मंत्री का बयान ऐसे वक्त में आया है जब उनसे शिवपुरी के करैरा आंगनवाड़ी केंद्र में सामने आए मामले के बारे में पूछा गया।

शौचालय को ही रसोई में बदल दिया गया

शौचालय को ही रसोई में बदल दिया गया

आमतौर पर रसोई शौचालय से दूर बनाई जाती है, लेकिन मध्य प्रदेश में जो मामला सामने आया उसने सभी को हैरान कर दिया। शिवपुरी जिले के करैरा इलाके में एक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का खाना बनाने के लिए शौचालय को ही रसोई में बदल दिया गया। जब मंत्री से इस बारे में पूछा गया तो इमरती देवा ने कहा, 'हमें ये समझना चाहिए कि वहां बीच में एक पार्टीशन है। आजकल, हमारे घरों में भी तो अटैच्ड लैट-बाथ होते हैं। यदि घर आने वाले रिश्तेदार भी ये कहकर खाना खाने से मना कर दें कि बगल में शौचालय है, तो क्या होगा।'

शौचालय की सीट और स्टोव के बीच पार्टीशन हो तो कोई दिक्कत नहीं- मंत्री

शौचालय की सीट और स्टोव के बीच पार्टीशन हो तो कोई दिक्कत नहीं- मंत्री

उन्होंने कहा कि बर्तनों को जिस सीट पर रखा गया था वह इस्तेमाल नहीं हो रहा था। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दरअसल, इस शौचालय के एक हिस्से में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कर स्टोव पर खाना बनाया जा रहा था। खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को टॉयलेट सीट पर रखा गया था।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का मामला

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का मामला

जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी देवेंद्र सुंद्रियाल का इस मामले में बयान आया है। उन्होंने कहा कि खाना बनाने की जिम्मेदारी एक स्व सहायता समूह की है, जो शौचालय का इस्तेमाल रसोई के तौर पर कर रहा था। इस मामले में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर और कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले भी शिवपुरी के बदरवास में दो ऐसे मामले सामने आए थे, जब कुछ लोगों के घरों पर बनाए गए शौचालयों में किराने की दुकान और रसोई बना ली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+