मध्य प्रदेश: मंत्री इमरती देवी बोलीं- महिला सही हो तो कोई पुरुष उससे गलत नहीं कर सकता

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के लिए वो खुद भी जिम्मेदार हैं। मंत्री ने कहा कि अगर महिला पूरी तरह सही है तो कोई पुरुष उस पर किसी तरह की जबरदस्ती नहीं कर सकता है। मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए हनी ट्रैप मामले को लेकर इमरती देवी से एक सवाल किया गया था। जिस पर उन्होंने ये बात कही।

imarti devi over crime against women, madhya pradesh, imarti devi, woman, मध्य प्रदेश, इमरती देवी

इमरती देवी इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। यहां देशभर में चर्चा का विषय बने और मध्य प्रदेश राजनीति को हिलकर रख देने वाले हनी ट्रैप कांड को लेकर उनसे सवाल किया गया। इस पर इमरती देवी ने कहा, ऐसे मामलों में अक्सर महिलाओं की ही गलती होती है। बावजूद इसके दोषी केवल पुरुषों को मान लिया जाता है। हमें ऐसी महिलाओं की तरफदारी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। अगर महिला की गलती है तो महिला को दोषी मानना चाहिये। हालांकि महिला हो या पुरुष जिसकी भी गलती हो, उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।

इमरती देवी मध्य प्रदेश के डबरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और राज्य सरकार में मंत्री हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है, जब वो अपने बयान को लेकर चर्चा में आई हों। कुछ समय पहले एक सरकारी अस्पताल में पहुंची इमरती देवी ने एक कर्मचारी से ट्रांसफर में पैसा लगने की बात कही थी। घटना का वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें वो कहती नजर आ रही थीं कि यह कह रहा है ट्रांसफर करा दो, ट्रांसफर करवाने में पैसा लगता है, सस्पेंड ही कर देते हैं। इमरती देवी अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कह रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+