मां-बाप ने नहीं दी शराब पार्टी में जाने की इजाजत तो बेटे ने खुद को मार ली, मौत

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खुदकुशी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आसा है। यहां के अवधपुरी थाना क्षेत्र के शिवलोक फेस 4 में बुधवार रात उस वक्‍त सनसनी फैल गई जब एक युवक ने देशी कट्टा से कनपटी में गोली मारकर जान दे दी। परिजन उसे फौरन उसे लेकर अस्‍पताल पहुंचे जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि युवक ने परिजनों ने दोस्‍तों के साथ शराब पार्टी में जाने की जिद की थी लेकिन उसे अनुमति नहीं दी गई। गुस्‍से में युवक ने पहले घर में उपद्रव काटा फिर कमरे में बंद कर खुद को गोली मार ली।

मां-बाप ने नहीं दी शराब पार्टी में जाने की इजाजत तो बेटे ने खुद को मार ली, मौत

पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि शैलेंद्र सिंह को एमबीए की शिक्षा ग्रहण करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली थी। वो घर पर ही रहता था। शैलेंद्र के परिजनों ने बताया कि उसका 1 अप्रैल को जन्‍मदिन का था। उसका जन्‍मदिन अच्‍छे से मनाया गया। शैलेंद्र के दादा की तबीयत खराब है और वो अस्‍पताल में भर्ती हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात वो पत्‍नी संग दादा को अस्‍पताल में देखकर घर वापस आया था। उस वक्‍त उसने शराब पी रखी थी और फिर भी दोस्‍तों के साथ और शराब पीने की जिद कर रहा था।

पिता ने जब मना किया तो वो गुस्‍से में आ गया और घर में उपद्रव मचाने लगा। काफी देर तक वो घर के बाहर टहलता रहा और फिर कमरे में आया। कुछ ही देर बाद कमरे में गोली चलने की आवाज आई। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शैलेंद्र बिस्‍तर पर गिरा हुआ था और उसके सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र ने खुद को देसी कट्टे से गोली मारी थी। हालांकि उसे कट्टा कहां से मिला इस बात की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+