MP News: बेहतर लॉजिस्टिक्स से वैश्विक बाजारों से जुड़ेंगे मध्यप्रदेश के उत्पाद, AIM Congress-2026 में निवेशकों से CM मोहन यादव की वन-टू-वन बैठक

AIM कांग्रेस 2026 के दौरान मध्य प्रदेश लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा, स्मार्ट विनिर्माण, शिक्षा और शहरी विकास में महत्वपूर्ण निवेश के अवसरों की रूपरेखा बताता है। राज्य GIS 2027 में भागीदारी के लिए आमंत्रित करता है और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और हरित ऊर्जा पहलों का विस्तार करने के लिए यूएई निवेशकों, डीपी वर्ल्ड और अन्य भागीदारों के साथ सहयोग पर प्रकाश डालता है।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा, अधोसंरचना, लॉजिस्टिक्स और नगरीय विकास के क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के मध्य में स्थित होने के कारण मध्यप्रदेश की सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी मजबूत है। इससे प्रदेश से देश के किसी भी हिस्से तक उत्पादों को पहुंचाना सुगम और तेज है।

Madhya Pradesh eyes GIS 2027 investments

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 सितंबर को दुबई में आयोजित AIM Congress-2026 (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन UAE के प्रमुख निवेशकों और उद्यमियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाली Global Investors Summit (GIS)-2027 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इन बैठकों में लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, ई-मोबिलिटी, शिक्षा, हेल्थकेयर, वीजा सेवाओं और आधुनिक रिटेल जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने UAE के बिजनेस-फिलैंथ्रॉपी के लिए स्पेशल एनवॉय और Crescent Enterprises के CEO बद्र जाफर के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश के प्रमुख उत्पादन क्लस्टर्स में वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तकनीक आधारित उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में निवेश को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। बैठक में ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार, शहरी अधोसंरचना, सूचना प्रौद्योगिकी, संसाधनों के प्रभावी उपयोग और तकनीक हस्तांतरण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

पोवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स हब को मिलेगा नया विस्तार

DP World के CEO रिजवान सूमार के साथ बैठक में लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन के विस्तार पर चर्चा हुई। DP World की इकाइयां मध्यप्रदेश में पहले से संचालित हैं और कंपनी प्रदेश में अपनी गतिविधियों का विस्तार करने में रुचि रखती है। मुख्यमंत्री ने पोवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को अंतरदेशीय लॉजिस्टिक्स के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक और कृषि क्लस्टर्स को मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन सुविधाओं से जोड़ने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

रेल आधारित माल ढुलाई के माध्यम से परिवहन लागत और समय कम करने के साथ किसानों, FPOs, MSMEs और उद्योगों को कार्गो समेकन, मूल्य संवर्धन और निर्यात सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। इससे मध्यप्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन एनर्जी में निवेश पर जोर

राणा होल्डिंग्स लिमिटेड के चेयरमैन-मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दर्शन सिंह राणा के साथ बैठक में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, ई-मोबिलिटी और कृषि मशीनरी जैसे क्षेत्रों को प्रमुखता दी गई।

मध्यप्रदेश में स्थापित होंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर के K-12 स्कूल

मुख्यमंत्री ने GEMS Education के चेयरमैन-फाउंडर सनी वर्की के साथ भी बैठक की। उन्हें प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी गई। GEMS Education ने मध्यप्रदेश के प्रमुख और विकासशील शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के K-12 स्कूल कैंपस स्थापित करने में रुचि दिखाई। इन संस्थानों में विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। स्थानीय जरूरतों और भविष्य की लर्निंग आवश्यकताओं के अनुसार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम लागू करने पर भी चर्चा हुई।

ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन ने निवेश में दिखाई रुचि

ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं CEO सिद्धार्थ बालाचंद्रन के साथ वन-टू-वन बैठक में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई। कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की इच्छा जताई।

शराफ ग्रुप इंदौर-पीथमपुर में लॉजिस्टिक्स पार्क के लिए इच्छुक

शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट-CEO श्याम कपूर के साथ बैठक में शिपिंग, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में मध्यप्रदेश में रेल-साइडिंग युक्त लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। प्रस्तावित परियोजना में लगभग 30 से 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की संभावना है। इससे करीब 300 से 600 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना जताई गई। कंपनी ने इंदौर और पीथमपुर क्षेत्र में निवेश में विशेष रुचि दिखाई। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, आधुनिक वेयरहाउसिंग और रीजनल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

भोपाल और इंदौर में बढ़ेंगी वीजा सेवाएं

VFS Global के ग्लोबल हेड अमित साइचर के साथ बैठक में निवेश, रोजगार, वीजा सेवाओं की पहुंच, पर्यटन और युवाओं के कौशल विकास पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भोपाल और इंदौर में वीजा आवेदन सेवाओं का दायरा बढ़ाने और क्षेत्रीय पहुंच मजबूत करने के लिए VFS Global को प्रोत्साहित किया। स्थानीय युवाओं की रोजगार-योग्यता बढ़ाने के लिए यात्रा, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर भी विचार किया गया।

चोइथराम समूह खोलेगा आधुनिक सुपरमार्केट और रिटेल केंद्र

चोइथराम समूह के अध्यक्ष एल.टी. पगरानी के साथ बैठक में प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा हुई। समूह ने मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में सुपरमार्केट और आधुनिक किराना रिटेल केंद्र स्थापित करने में रुचि दिखाई। औद्योगिक साझेदारी के तहत समूह द्वारा मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादकों और किसानों से सीधे कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद खरीदने की संभावना पर भी चर्चा हुई। स्थानीय कच्चे माल के उपयोग से राज्य में फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और प्राइवेट लेबल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के अवसर तलाशे जाएंगे।

निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर सरकार का फोकस

AIM Congress-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की निवेशकों और उद्योग समूहों के साथ हुई बैठकों में मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने पर जोर रहा। लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन से लेकर ऊर्जा, तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और ग्रीन मोबिलिटी तक विभिन्न क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं पर चर्चा से प्रदेश में नए निवेश और रोजगार के अवसरों को गति मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+