मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में अब 'यस सर' की जगह 'जय हिंद' कहना अनिवार्य

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूलों में बच्चों के भीतर देशप्रेम जगाने के लिए भाजपा सरकार ने नया फैसला लिया है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों को जय हिंद कहना अनिवार्य कर दिया है। अब स्कूलों में बच्चों का जब रोल नंबर बुलाया जाए तो उन्हें जय हिंद कहना होगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय शाह ने इस बात की घोषणा भी कर दी है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेट के सामने रविवार को भोपाल में शौर्य स्मारक में विजय शाह ने इस बात की घोषणा कर दी है।

madhya pradesh

विजय शाह ने कहा कि इस बाबत एक सर्कुलर जारी कर दिया है, जिसमे प्रदेश सरकार के 1.22 लाख स्कूलों में इस नियम को सोमवार से लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्राइवेट स्कूलों को एडवायजरी जारी की गई है। साथ ही शिक्षआमंत्री ने कहा कि एनसीसी की एयर विंग और नेवल विंग को खांडवा में भी शुरू किया जाएगा। प्रदेश के अन्य जगहों पर भी सरकार एनसीसी की एयर विंग की स्थापना करेगी।

आपको बता दें कि सितंबर माह में विजय शाह ने इस बात की घोषणा की थी कि सतना जिले में सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को उपस्थिति दर्ज कराते समय उनका रोल नंबर बुलाए जाने पर जय हिंद कहना है, एक अक्टूबर से इस नियम को प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था। इसकी सफलता के बाद इस बात का फैसला लिया गया कि देशप्रेम जगाने के लिए बच्चों को जय हिंद कहना प्रदेशभर के स्कूलों में अनिवार्य कर दिया जाएगा, जिसकी इजाजत खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में उपस्थिति दर्ज कराते समय यस सर, यस मैडम कहना बच्चों में देशप्रेम की भावना को नहीं जगाता है। भाजपा सरकार ने हाल ही में हर रोज सभी स्कूलों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने को अनिवार्य कर दिया था। गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौर्य स्मारक का उद्गाटन किया था, जिसे अभी तक 11 लाख लोगों ने देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+