मध्य प्रदेश: पूर्व कांग्रेस सांसद प्रेमचंद गुड्डू बेटे संग भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के उज्जैन से कांग्रेस सांसद रहे प्रेमचंद गुड्डू भाजपा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को गुड्डू ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। माना जा रहा है कि टिकट बंटवारे से नाखुश होकर गुड्डू ने कांग्रेस छोड़ी है। प्रेमचंद गुड्डू के साथ उनके बेटे युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अजित कुमार भी भाजपा में आ गए हैं।
प्रेमचंद गुड्डू को मध्य प्रदेश के घटिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है। वहीं उनके बेटे को भी टिकट दिए जाने की चर्चा है। हालांकि भाजपा की पहली लिस्ट में घटिया से अशोक मालवीय को प्रत्याशी घोषित किया गया है लेकिन सूत्रों की मानें तो यहां से प्रत्याशी बदला जाएगा और गुड्डू को टिकट दिया जाएगा। वहीं उनके बेटे अजित भी भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
सर्वे: राजस्थान में कांग्रेस को मिलेगा बहुमत, आधी रह जाएंगी भाजपा की सीटें
भाजपा में शामिल होने के बाद गुड्डू ने भारतीय जनता पार्टी, शिरवाज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और सबको साथ लेकर चलने की नीति ये प्रभावित हो वो भाजपा में आए हैं। प्रेमचंद गुड्डू ने कहा, कांग्रेस में मैं 30 साल तक रहा। वहां मैं ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर सांसद तक रहा। अब उनकी नीतियों में बदलाव आया है। आज वो गरीबों-दलितों के प्रति कोई भावना नहीं रखते। वहां अब राजा टिकट के लिए लड़ रहे हैं, गरीबों की सुनवाई नहीं है।
प्रेमचंद गुड्डू के भाजपा में आने पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि गुड्डू बड़े नेता हैं, वो पिछले 30 सालों से कांग्रेस के साथ काम कर रहे थे। उनका भाजपा में शामिल होना हमारे लिए बड़ी बात है। हम और वो मिलकर प्रदेश में विकास के लिए काम करेंगे।
लुंगी पहने धान लगाते कृषिमंत्री की तस्वीर वायरल