मध्य प्रदेश: बिजली कनेक्शन ना मिलने से परेशान किसान डीएम के पैरों पर गिरकर रोया, रुला देगा अन्नदाता की बेबसी का वीडियो

मध्य प्रदेश: बिजली कनेक्शन ना मिलने से परेशान किसान डीएम के पैरों पर गिर कर रोया, रुला अन्नदाता की बेबसी का वीडियो

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक किसान ने कलेक्ट्रेट में डीएम के पैरों पर अपना सिर रख दिया। फफक-फफक कर रो रहे बेबस किसान ने जिलाधिकारी से उसकी बात सुन लेने के लिए कहा। किसान बिजली के कनेक्शन ना मिलने की अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट आया था। किसान की कई दिन तक सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को उसे डीएम अपने दफ्तर से निकलती दिखीं तो उसने दौड़कर उनके पैरों में सिर रख दिया और बात सुनने की अपील की। किसान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

madhya pradesh farmer touches dm feet for power connection in shivpuri, video viral

शिवपुरी जिले के खतोरा गांव के रहने वाले अजीत जाटव अपने खेतों में बिजली का कनेक्शन लगवाने की अर्जी लेकर डीएम के दफ्तर पहुंचे थे। उनकी मुलाकात डीएम से ना हो सकी। 28 दिंसबर को वह डीएम दफ्तर के बाहर बैठे थे तो दफ्तर से बाहर निकल रहीं जिला कलेक्टर उन्हें दिखीं। अजीत दौड़कर डीएम के पैरों में गिर पड़े और फफक-फफक कर रोने लगे। किसान को रोता देख डीएम उनके पास नहीं रुकती बल्कि गाड़ी में बैठने के बाद कहती हैं कि मामले क्या है, तुम्हारे साथ अधिकारी को भेजकर मामले की जांच कराते हैं। इसके बाद वो निकल जाती हैं।

किसान अजीत ने बताया कि डेढ़ साल पहले खेत पर पांच हॉर्स पावर के कनेक्शन के लिए 40 हजार रुपए जमा किए, सारी औपचारिकताएं पूरी की लेकिन लगातार चक्कर काटने के बावजूद कनेक्शन नहीं मिल रहा है। खेत में सिंचाई को लेकर दिक्कत आ रही है। फसल सूखने के कगार पर है, ऐसा हुआ तो उसके लिए परिवार को पालना मुश्किल हो जाएगा।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि कनेक्शन के लिये आवेदन देने केछह महीने बाद ही कनेक्शन मिलता है। हमने उन्हें कनेक्शन मुहैया करा दिया है। किसान को और भी कोई जरूरत होगी तो उसका ध्यान रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+