India TV-CNX Exit Polls: मध्य प्रदेश में शिवराज की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस एक बार फिर सत्ता से दूर
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स मध्य प्रदेश एग्जिट पोल के मुताबिक एमपी में बीजेपी एक बार फिर सत्ता हासिल करती हुई नजर आ रही है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 122 से 130 सीटें मिलने का अनुमान दिखाया गया है। जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर है। बता दें कि मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 116 हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स मध्य प्रदेश एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार के चुनाव में कांग्रेस को 86 से 92 सीटे मिलती हुई नजर आ रही है। जबकि बीएसपी के खाते में 4 से 8 सीटों का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 8 से 10 सीटे जाती हुई नजर आ रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान हुआ है और वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के नजीते सत्ताधारी पार्टी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए राहत देने वाले हैं। ध्यान रहे आखिरी नतीजे तो 11 दिसंबर को ही आएंगे।
इंडिया टीवी-सीएनएक्स मध्य प्रदेश एग्जिट पोल
बीजेपी- 122 से 130
कांग्रेस- 86 से 92
बीएसपी- 04 से 08
अन्य 08 से 10
यह भी पढ़ें- Exit Poll 2018: छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की वापसी, 42-50 सीटें मिलने की अनुमान












Click it and Unblock the Notifications