शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को उतारा
शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को उतारा
Recommended Video

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी छठी सूची जारी कर दी है। इस सूची में छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। बधनी सीट से कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को उतारा है। वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। शिवराज सिंह के सामने उतारे गए अरुण यादव मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वो एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। यादव लोकसभा के सांसद और यूपीए सरकार में केंद्र में मंत्री भी रहे हैं।

कांग्रेस की छठी लिस्ट में दो टिकट बदले गए हैं। मानपुर सीट पर तिलक राज की जगह ज्ञानवती सिंह और इंदौर-1 सीट पर प्रीति अग्निहोत्री का टिकट काटकर संजय शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं जतारा सीट सहयोगी लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ी गई है।
इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पांचवी लिस्ट में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरताज सिंह को टिकट दिया है। भाजपा से टिकट ना मिलने के बाद सरताज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने सरताज सिंह को होशंगाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार दिया है। सिंह सिवनी मालवा से भाजपा के विधायक थे। इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इससे पहले उम्र का हवाला देकर सरताज सिंह को कैबिनेट से हटा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications