VIDEO: दादा ने दुकान से नहीं दी शराब तो 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, बोला- मेरी मदद करो

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के एक शख्स ने शराब ना मिलने पर पुलिस को फोन कर दिया। फोन पर पुलिस पहुंची तो उसने दारोगा से कहा कि उसे शराब उपलब्ध कराई जाए। पुलिस ने उससे पिंड छुड़ाने की कोशिश की तो वो पीछे-पीछे हो लिया। इस शख्स का पुलिस से शराब मांगने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

 100 नंबर पर कर दिया फोन

100 नंबर पर कर दिया फोन

ये वीडियो मध्य प्रदेश के कोटर कस्बे के रहने वाले सचिन का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सचिन कह रहा है कि शराब की दुकान के मालिक ने उसे शराब देने से मना कर दिया। इसलिए उसने पुलिस को बुलाया। युवक दुकान पर पहुंचा तो उसे लौटा दिया गया, जिस पर उसने 100 नंबर पर फोन कर दिया। इस पर पुलिस वहां पहुंच गई।

दुकानदार युवक का दादा

बताया गया है कि जिस दुकानदार ने सचिन को शराब देने से मना किया वो रिश्ते में उसका दादा ही है। उसने भी सचिन को समझाने की कोशिश की लेकिन वो लगातार पुलिस वालों से कहता रहा कि वो उसे दुकान से शराब उपलब्ध कराएं।

पुलिस की सख्ती से भी नहीं घबराया

पुलिस की सख्ती से भी नहीं घबराया

वीडियो में पुलिसवाला उससे पूछ रहा है कि उसने उन्हें क्यों बुलाया। इस पर सचिन कहता है उसे शराब चाहिए लेकिन दुकान के मालिक ने मना कर दिया। ऐसे में पुलिस उसकी मदद करें। सचिन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+