MP News: खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के लोगों के लिए 24x7 कंट्रोल रूम, दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में की गई व्यवस्था
मध्य प्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में मध्य प्रदेश के निवासियों को पढ़ाई, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन और आपात स्थितियों में मदद करने के लिए नई दिल्ली में एमपी भवन में 24/7 कंट्रोल रूम शुरू किया है, जो केंद्र सरकार और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय करता है।
मध्यप्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह निर्णय वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि विदेशों में रह रहे मध्यप्रदेश के लोगों को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता और मार्गदर्शन मिल सके।

सरकार के अनुसार यह कंट्रोल रूम खाड़ी देशों में अध्ययन, रोजगार, व्यवसाय, पर्यटन या अन्य कारणों से रह रहे प्रदेशवासियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा। किसी भी प्रकार की आपात या सामान्य स्थिति में संबंधित व्यक्ति या उनके परिजन इस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से जरूरत पड़ने पर भारत सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम के संपर्क विवरण भी जारी किए हैं—
* दूरभाष: 011-26772005
* व्हाट्सएप: 9818963273
* ई-मेल: [email protected]
प्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में रह रहे सभी मध्यप्रदेशवासियों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग कर सहायता प्राप्त करें।












Click it and Unblock the Notifications