मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कहा- 20 करोड़ का पैकेज नाकाफी, इससे पांच गुना ज्यादा की जरूरत

नई दिल्ली। कोरोना संकट से उबरने के लिए केंद्र सरकार की ओर से घोषित किए गए 20 लाख करोड़ के पैकेज को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नाकाफी बताया है। पार्टी ने कहा है कि इससे पांच गुना ज्यादा की जरूरत है, क्योंकि जो स्थिति आर्थिक मोर्चे पर हो चुकी है, उसमें ये पैसा पर्याप्त नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम देश के नाम अपने संबोधन में इस पैकेज का ऐलान किया है।

मोदी का 20 लाख का पैकेज, modi 20 lakh crore package, Madhya pradesh, congress, narendra modi, 20 lakh crore package, नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश, कांग्रेस

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पैकेज को लेकर कई सवाल उठाए हैं। ट्वीट कर पार्टी की ओर से कहा गया है- 'केवल 20 लाख करोड़. मोदी जी, ये महामारी है, सब कुछ चौपट हो चुका है। जीडीपी का केवल 10% नहीं, कम से कम जीडीपी का 50% तो दीजिये।'

पैकेज को लेकर एक और ट्वीट में कहा गया है- 'ये पैकेज गाथा बड़ी पुरानी है, बस सुबह की हेडलाइन बनानी है। मोदी के कुछ पैकेज याद करिये- जम्मू-कश्मीर को 55 हज़ार करोड़, अब भी इंतज़ार है। बिहार को 1.25 लाख करोड़, अब भी इंतज़ार है। पूरे देश को 100 लाख करोड़, अब भी इंतजार है। वैसे ही अब 20 लाख करोड़ भी मिलेंगे।'

मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा गया है- आश्वासन बहुत हुआ। प्रधानमंत्री ये बताएं कि बिजली बिल तो नहीं आयेगा, ईएमआई तो नहीं वसूलोगे, इनकम टैक्स तो नहीं लगेगा, स्कूल वाले फ़ीस तो नहीं मांगेंगे, टैक्स इंस्पेक्टर तो नहीं आयेगा, मजदूर हाईवे पर तो नहीं मरेगा, गरीबों को राशन तो मिलेगा।

मोदी का 20 लाख का पैकेज, modi 20 lakh crore package, Madhya pradesh, congress, narendra modi, 20 lakh crore package, नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश, कांग्रेस

क्या है पीएम का पैकेज

पीएम मोदी ने मंगलवार शाम अपने संबोधन में आर्थिक पैकेज का ऐलान करते हुए कहा, ये आर्थिक पैकेज, 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है। ये पैकेज भारत की GDP का करीब 10 प्रतिशत है इसके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+