कमलनाथ का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- BJP के DNA में है खोट, पूरा MP शिवराज सरकार से परेशान
Recommended Video

भोपाल: मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसको देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। चुनाव में फिर से जीत दर्ज कर शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने रहने की कोशिश में हैं तो दूसरी ओर, कांग्रेस लम्बे समय बाद सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगाती दिखाई दे रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमान कमलनाथ के हाथों में है। वहीं भोपाल में कमलनाथ द्वारा दिए गए एक बयान से सियासी पारा चढ़ने के आसार हैं।

भोपाल में कमलनाथ ने एक सभा के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का डीएनए का क्या है? कांग्रेस की नीति है, संविधान है, नीयत है। जबकि बीजेपी के लोग बोलते हैं, बात कर सकते हैं, भाषण दे सकते हैं। वो केवल मुंह चलाना जानते हैं। उनके डीएनए में खोट है। ये बात हमें जनता तक पहुंचानी है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय असुरक्षा का वातावरण है।
बिहार चुनाव 2015 के बाद एकबार फिर 'डीएनए' का प्रयोग राजनीति में हुआ है। बिहार में पीएम मोदी ने डीएनए को लेकर बयान दिया था जिसके बाद उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। उस वक्त नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने इसे बिहार की अस्मिता से जोड़ा था तो अब कांग्रेस नेता ने भी डीएनए का प्रयोग मध्यप्रदेश में किया है जिसका क्या असर होता है, ये आने वाले समय में मालूम होगा।












Click it and Unblock the Notifications