मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले-बिकाऊ नहीं हैं हमारे नेता, सिद्धांतों की राजनीति करते हैं

भोपाल। मध्यप्रदेश में 4 दिन से जारी सियासी ड्रामे ने कमलनाथ सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि कमलनाथ लगातार पार्टी को विश्वास दिला रहे हैं कि, सरकार को कोई खतरा नहीं हैं। विधायकों की खऱीद फरोख्त को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि, यहां जो नेता हैं, वो बिकाऊ नहीं हैं। ये सिद्धांतों और सेवा की राजनीति करते हैं। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

Madhya Pradesh CM Kamal Nath says Our leaders are not for sale

भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा कि, हमारे नेता सिद्धांतों और सेवा की राजनीति करते हैं। हमें अपनी राजनीति की ऐसी पहचान बनानी है कि हमें उस पर गर्व हो। ऐसी पहचान बनाएं कि हम छाती ठोंककर कह सकें कि हम मध्य प्रदेश से हैं।' उन्होंने कहा, 'यहां जो नेता हैं, वे बिकाऊ नहीं हैं। बता दें कि मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच पिछले दो दिनों से चल रही विधायकों को तोड़ने की कोशिश गुरुवार रात तक सियासी जंग में तब्‍दील हो गई।

Recommended Video

    Madhya Pradesh crisis: सरकार बचाने के लिए Kamal Nath करेंगे मंत्रीमंडल विस्‍तार ? | वनइंडिया हिंदी

    कमलनाथ सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी कमलनाथ सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। सिसोदिया ने कहा, 'कमलनाथ जी की सरकार को संकट तब होगा जब सरकार हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की उपेक्षा या अनादर करेगी। तब निश्चित तौर से सरकार पर जो काला बादल छाएगा वह क्या करके जाएगा मैं नहीं कह सकता।

    उधर, कांग्रेस की रणनीति का जवाब देने के लिए दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर मध्य प्रदेश को लेकर भाजपा नेताओं की बैठक चल रही है। इसमें शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, प्रह्लाद पटेल, धर्मेंद्र प्रधान और गोपाल भार्गव मौजूद हैं। इस बीच, 3 दिन से लापता निर्दलीय विधायक शेरा ने कमलनाथ से फोन पर बातचीत की। वे बेंगलुरु से भोपाल वापस आ रहे हैं और मुख्यमंत्री से मिलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+