MP BY ELECTION: सिंधिया से हिसाब चुकता करने को कांग्रेस ने बनाया प्लान, महाराज के गढ़ में प्रियंका गांधी करेंगी ये काम

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव (Madhya Pradesh By Election) में कांग्रेस (Congress) की उम्मीदें नए चेहरों की टीम पर टिकी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में अपने पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए पार्टी के दिग्गज नेताओं को बुलाने की तैयारी में है। प्रदेश में पार्टी का सबसे भरोसेमंद चेहरा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) जहां चाहते हैं कि गुर्जर बाहुल्य सीटों पर पार्टी राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को स्टार प्रचारक बनाकर भेजा जाए। वहीं पार्टी पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान में भाजपा से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के गढ़ ग्वालियर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का रोड शो करवाकर माहौल बनाना चाह रही है।

Recommended Video

    MP By Election: सिंधिया से बदला लेने आ रही प्रियंका, महाराज के गढ़ में होगा ये काम | वनइंडिया हिंदी
    मां पीताम्बरा के बहाने पार्टी के पक्ष में बनाएंगी माहौल

    मां पीताम्बरा के बहाने पार्टी के पक्ष में बनाएंगी माहौल

    मध्य प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी नेताओं की कमी से जूझ रही है। पार्टी के बड़े नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में जा चुके हैं। ऐसे में उपचुनाव का सारा जिम्मा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कंधे पर है। यही वजह है कि पार्टी को मुश्किल से निकालने के लिए गांधी परिवार मोर्चा संभालने आ रहा है। पार्टी की महासचिव उपचुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंच रही हैं। वैसे तो प्रियंका गांधी का कार्यक्रम दतिया स्थित मां पीताम्बरा देवी के दर्शन करने का है लेकिन इसी बहाने वे छह सीटों से गुजरते हुए रोड शो भी करेंगी। प्रियंका गांधी का प्लान राजस्थान से सड़क मार्ग से राज्य में प्रवेश करते हुए मुरैना, ग्वालियर और डबरा होते हुए दतिया पहुंचने का है। जहां वे मां पीताम्बरा के दर्शन करेंगी।

    सिंधिया से हिसाब चुकता करने के लिए प्रियंका मैदान में

    सिंधिया से हिसाब चुकता करने के लिए प्रियंका मैदान में

    मध्य प्रदेश में अगर कांग्रेस के लिए इस समय सबसे ज्यादा चुभने वाला कांटा ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया साथ होते तो कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आज चल रही होती। अब ये अलग बात है कि कांग्रेस सिंधिया को साध नहीं पाई या सिंधिया खुद ही जाना चाहते थे लेकिन जो भी है कांग्रेस सिंधिया को ही कमलनाथ सरकार गिराने का दोषी मानती है। यही वजह है कि सिंधिया से हिसाब चुकता करने के लिए उनके गढ़ ग्वालियर और आस-पास के क्षेत्रों में कांग्रेस प्रियंका गांधी का शो करवाना चाहती है।

    28 में 16 सीटों पर है सिंधिया का प्रभाव

    28 में 16 सीटों पर है सिंधिया का प्रभाव

    सिंधिया के जाने से कांग्रेस में एक खालीपन आ गया है। जिन 28 सीटों पर राज्य में उपचुनाव होने हैं उनमें 16 सीटों ग्वालियर-चंबल संभाग में है जहां सिंधिया का प्रभाव माना जाता है। स्थिति यह है कि सिंधिया के प्रभाव क्षेत्र होने के चलते इस इलाके में पार्टी के पास कार्यकर्ता तक नहीं जुट पा रहे हैं। साथ ही पार्टी अब तक इस क्षेत्र में सिंधिया ही कांग्रेस का चेहरा रहे हैं तो उनके जाने से पार्टी में भरोसे का संकट भी है। कोई नया नेता नहीं है जो वहां कार्यकर्ताओं में जोश भर सके। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि प्रियंका गांधी के आने से कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा और पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।

    प्रियंका के दौरे को लेकर भाजपा का पलटवार

    प्रियंका के दौरे को लेकर भाजपा का पलटवार

    प्रियंका गांधी भले ही इस क्षेत्र में रोड शो के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेंगी लेकिन कांग्रेस पार्टी इस दौरे को राजनीतिक कहने से बच रही है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि गांधी परिवार पीढ़ियों से मां पीताम्बरा का भक्त रहा है और हाजिरी लगाने आता रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी यहां आकर दर्शन कर चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में तो राहुल गांधी ने यहीं से दर्शन कर चुनावी अभियान का शुभारंभ किया था।

    वहीं प्रियंका के दौरे को लेकर भाजपा नेता कांग्रेस के पास प्रदेश में नेताओं की कमी होने का तंज कस रहे हैं। भाजपा का कहना है कि उपचुनाव में प्रियंका गांधी को बुलाना ये दिखाता है कि पार्टी के पास प्रदेश में कोई नेता नहीं जो कांग्रेस की नैया पार लगा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+