मध्य प्रदेश: वनमंत्री विजय शाह ने स्टेज पर बैठे-बैठे कटवाए बाल, हज्जाम को मिले 60 हजार

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के वनमंत्री विजय शाह ने एक गांव में अपने कार्यकम के दौरान स्टेज पर ही बाल कटवाए और दाढ़ी बनवाई। इसके बाद उन्होंने बाल काटने वाले हज्जाम 60 हजार रुपए के अनुदान की व्यवस्था भी तुरंत कराई, जिससे वो बाल काटने की अपनी दुकान खोल सके। विजय शाह का कहना है कि युवक स्वरोजगार शुरू कर सके, इसके लिए उसकी मदद की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर बनने के नारे से इसे जोड़ा।

जब मंत्री ने मंच पर बुलाया हज्जाम को

जब मंत्री ने मंच पर बुलाया हज्जाम को

मध्य प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह बुधवार को खंडवा जिले के हरसूद के गुलाई माल गांव में पहुंचे थे। यहां एक कार्यक्रम में वो शामिल थे। इसी दौरान उन्होंने युवक उन्होंने युवक राहिदास को बुलाया और उसे अपने बाल काटने और दाढ़ी बनाने को कहा। उन्होंने राहिदास से कहा कि अपना हुनर दिखाओ ताकि हमें पता चल सके कि तुम कितनी अच्छी कटिंग और शेविंग करते हो। जिसके बाद युवक ने मंच पर ही मंत्री विजय शाह के बाल काटे और दाढ़ी बनाई।

बाल काटते ही मिले 60 हजार

बाल काटते ही मिले 60 हजार

विजय शाह ने बाल बनवाने के बाद अपना रोजगार शुरू करने के लिए रोहिदास को 60 हजार रुपए दिए। विजय शाह ने बताया कि राहिदास बाल बनाने का काम जानता है लेकिन उसके पास दुकान खोलने को पैसे नहीं हैं। जब पिछली बार वो गांव आए थे तो दौरे में रोहिदास ने उनसे नाई की दुकान खोलने के लिए मदद मांगी थी। ऐसे में उन्होंने अपने माता-पिता के नाम पर मंत्री के विवेकाधीन कोष से 60 हजार की राशि का भुगतान किया है ताकि रोहिदास अपनी दुकान खोल सके।

लोगों में विश्वास जगे, इसलिए कटवाए बाल

लोगों में विश्वास जगे, इसलिए कटवाए बाल

विजय शाह ने कहा कि कोरोना के चलते लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लोगों में विश्वास जगाने के लिये मैंने सबके सामने बाल कटवाये और बताया कि सावधानियों के साथ ऐसा करना सुरक्षित है। शाह ने गांव में अन्य युवाओं से इस दौरान कहा कि स्थानीय बाजारों में कपड़ा, जूते-चप्पल बेचने जैसे छोटे व्यवसाय शुरु करें, इसके लिये सरकार बैंकों के जरिये उनको दस हजार रुपए तक का कर्ज देगी जो कि बहुत आसान शर्तों पर दिया जाएगा। इसके कर्जदार को केवल मूल राशि चुकानी होगी, प्रदेश सरकार इन ऋणों पर ब्याज का भुगतान करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+