क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सुबह ज्वाइन की पार्टी शाम में मिल गया टिकट, जानिए कौन है भाजपा की ये मुस्लिम महिला उम्मीदवार

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने इकलौती मुस्लिम महिला उम्मीदवार को उतारा है और वो हैं फातिमा रसूल सिद्दिकी।

Google Oneindia News
MP

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने इकलौती मुस्लिम महिला उम्मीदवार को उतारा है और वो हैं फातिमा रसूल सिद्दिकी। टिकट मिलने में फातिमा रसूल सिद्दिकी की किस्मत ऐसी रही, कि उन्होंने गुरुवार सुबह कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा और शाम में उन्हें टिकट के रूप में इसका फल भी मिल गया। फातिमा को भाजपा ने भोपाल-उत्तर सीट पर कांग्रेस के आरिफ अकील के खिलाफ उतारा है।

भाजपा की इकलौती मुस्लिम महिला प्रत्याशी फातिमा

भाजपा की इकलौती मुस्लिम महिला प्रत्याशी फातिमा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोट लुभाने के लिए भाजपा ने फातिमा रसूल सिद्दीकी को उतारा है। भाजपा की इकलौती मुस्लिम महिला उम्मीदवार फातिमा पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता दिवंगत रसूल अहमद सिद्दिकी की बेटी हैं। फातिमा को भोपाल-उत्तर सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील के खिलाफ इस बार का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। फातिमा इससे पहले कांग्रेस में थीं, लेकिन गुरुवार को उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और शाम में उन्हें पार्टी से टिकट भी मिल गया।

शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को उताराशिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को उतारा

1992 से चुनाव जीतते आ रहे हैं आरिफ अकील

1992 से चुनाव जीतते आ रहे हैं आरिफ अकील

फातिमा ने दोपहर को कांग्रेस की सदस्यता छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। भोपाल जिलाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह फातिमा के साथ आलोक शर्मा के सरकारी निवास पहुंचे, जहां वो भाजपा की सदस्य बनीं। फातिमा को भाजपा ने भोपाल-उत्तर सीट पर उतारा है, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील सालों से चुनाव जीतते आ रहे हैं। आरिफ अकील साल 1992 से इस सीट पर चुनाव जीत रहे हैं। यहां मुस्लिम आबादी ज्यादा होने के कारण भाजपा ने इकलौती मुस्लिम महिला उम्मीदवार को इस सीट पर उतारा है। (तस्वीर: आरिफ अकील)

क्या इस सीट और टिकट के हैं दूसरे मायने?

क्या इस सीट और टिकट के हैं दूसरे मायने?

इस टिकट और सीट के एक और मायने निकाले जा रहे हैं। 90 के दशक में इस सीट पर फातिमा के पिता रसूल अहमद सिद्दीकी 2 बार विधायक रह चुके हैं। 1992 में आरिफ अकील जनता जल पार्टी से इस सीट पर लड़े और जीत दर्ज की। उस चुनाव में सिद्दीकी तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं आरिफ अकील उसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए और तभी से जीतते आ रहे हैं। ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि आरिफ अकील के खिलाफ इस सीट पर चुनाव लड़कर फातिमा अपने पिता की हार का बदला लेंगी।

टिकट ना मिलने से भड़के आनंद राय और संजीव सक्सेना, राहुल गांधी पर फूटा गुस्साटिकट ना मिलने से भड़के आनंद राय और संजीव सक्सेना, राहुल गांधी पर फूटा गुस्सा

Comments
English summary
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Who Is Fatima Rasool Siddiqui, Candidate Competing Against Arif Aqueel On Bhopal North Seat.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X