मध्य प्रदेश में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस, कमलनाथ ने काउंटिंग से ठीक एक दिन पहले बताया

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सहित सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। तमाम राजनीतिक दलों की निगाह कल आने वाले नतीजों पर टिकी है। इन तमाम राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी भिड़ंत है। चुनाव संपन्न होने के बाद तमाम एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन कल आने वाले नतीजे इस बात की पुष्टि करेंगे कि आखिर एग्जिट पोल के आंकड़े कितने सही हैं। लेकिन परिणाम से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दिग्गज नेता कमलनाथ ने कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।

140 से अधिक सीटें जीतेंगे

140 से अधिक सीटें जीतेंगे

कमलनाथ ने चुनाव परिणाम आने से पहले कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 140 सीटों पर जीत मिलेगी। दरअसल जब कमलनाथ से पूछा गया कि अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश में जीतती है तो प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन होगा। इस सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि हम 140 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। आप लोग कल तक इंतजार करिए, इसके बाद ही सबकुछ साफ हो सकेगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल की 230 सीटें हैं, ऐसे में पूर्ण बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है।

11 दिसंबर को नतीजे

11 दिसंबर को नतीजे

आपको बता दें कि शुक्रवार को तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं कि 2004 के बाद आखिरकार कांग्रेस सत्ता में वापसी करने में सफल हो सकती है। मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 28 नवंबर को मतदान हुआ था। मध्य प्रदेश सहित सभी पांच राज्यों के परिणाम 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

15 साल बाद सत्ता में वापसी की आस

15 साल बाद सत्ता में वापसी की आस

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को 166 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 57 सीटें ही आई थी। पिछले 15 साल से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है, ऐसे में एक तरफ जहां कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर के दम पर एक बार फिर से सत्ता में वापसी की कवायद में जुटी है तो दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश में विकास कार्य का दावा करके एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही है। बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भी क्या भाजपा सरकार बनाने में सफल होती है या फिर आखिरकार कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है।

इसे भी पढ़ें- Bulandshahr Violence: 14 गायों के मालिक की तलाश में भटक रही पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+