Madhya Pradesh Assembly elections 2018: 656 करोड़पति मैदान में, सबसे अमीर भाजपा के उम्मीदवार

Recommended Video

    Madhya Pradesh की 230 Seats, Mizoram की 40 Seats पर Voting, कौन मारेगी बाजी| वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पिछले चुनाव में 19 फीदी उम्मीदवार करोड़पति थे, लेकिन इस बार इनकी संख्या में और भी बढ़ोतरी हुई है और यह 24 फीसदी पहुंच चुका है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिपोर्ट के अनुसार इस बार कुल ल2716 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमे से 685 उम्मीदवार राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवार हैं, जबकि 348 उम्मीदवार क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवार हैं, वहीं 1015 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

    24 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति

    24 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति

    कुल 656 उम्मीदवारों में से 24 फीसदी उम्मीदवार ऐसे हैं जोकि करोड़पति हैं, जबकि पिछली बार 2494 उम्मीवादरों में से 471 उम्मीदवार यानि 19 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति थे। भाजपा के कुल 179 उम्मीदवारों पर नजर डालें तो ये करोड़पति हैं। यानि भाजपा के कुल 81 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। जबकि कांग्रेस के 173 यानि 78 फीसदी, बसपा के 214 में से 52 उम्मीदवार यानि 24 फीसदी करोड़पति हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के 38 यानि 18 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इन तमाम लोगों के शपथपत्र के अनुसार उनकी संपत्ति एक करोड़ या उससे अधिक की है।

    औसत संपत्ति 1.73 करोड़

    औसत संपत्ति 1.73 करोड़

    इस स बार चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति निकालें तो यह 1.73 करोड़ रुपए है। अकेले भाजपा के कुल 220 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति निकालें तो यह 6.23 करोड़ रुपए है। जबकि कांग्रेस के 223 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 8.62 करोड़, आप के 206 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 67.72 लाख, बसपा के 214 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.16 करोड़ रुपए है। वहीं 7 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य दिखाई है। वहीं 544 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने ना तो अपना पैन कार्ड और ना ही संपत्ति की जानकारी दी है।

    सबसे अमीर उम्मीदवार संपत्ति 226 करोड़

    सबसे अमीर उम्मीदवार संपत्ति 226 करोड़

    तीन सबसे अमीर उम्मीदवार भाजपा के हैं। विजयराघवगढ़ से भाजपा उम्मीदवार संजय पाठक ने अपनी संपत्ति 226 करोड़ घोषित की है, पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में 86 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार संजय शर्मा जोकि तेंडुखेड़ा से मैदान में हैं, उनकी कुल संपत्ति 130 करोड़ है। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में 100 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

    इसे भी पढ़ें- 'अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए केंद्र सरकार बना चुकी है कानून, आचार संहिता की वजह से नहीं हो रहा ऐलान'

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+