आकाश विजयवर्गीय के बाद अब इस बीजेपी नेता ने CMO को पीटकर लहूलुहान किया
इंदौर। मध्य प्रदेश में अभी इंदौर नगर निगम कर्मचारी पर कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय द्वारा बैट से मारपीट का मामला ठंडा हुआ नहीं हुआ था कि एक और बीजेपी के नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। अध्यक्ष ने नगर परिषद के सीएमओ को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रामनगर में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष राम सुशील पटेल ने नगर पंचायत के सीएमओ देवरत्नम सोनी पर कार्यालय में जानलेवा हमला कर दिया।

इस घटना में घायल सीएमओ देवरत्नम सोनी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले की रामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष रामसुशील पटेल ने आज सीएमओ कार्यालय में घुसकर किसी बात को लेकर सीएमओ के साथ दुव्यर्वहार करते हुए मारपीट की। दोनों के बीच हुई हाथापाई में रामसुशील पटेल को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।
अध्यक्ष ने मामले पर हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है जिसको लेकर अध्यक्ष और सीएमओ के बीच पहले से ही तनाव की स्थितियां निर्मित थीं। आज रामनगर परिषद में पीआईसी की बैठक होती, इसके पहले अध्यक्ष राम सुशील ने अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ CMO के चेम्बर में घुसकर जमकर मार पीटकर डाली जिसमें सीएमओ बुरी तरह घयाल हो गए। सीएमओ को फौरन सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उपचार जारी है। इस घटना में सीएमओ सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिसमे एक महिला पार्षद भी शामिल है।
वहीं, इस मसले पर सतना एसपी रियाज इकबाल ने बताया, "सतना नगर निगम पंचायत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बीजेपी नगर पंचायत अध्यक्ष रामसुशील पटेल द्वारा मारपीट किए जाने पर घायल हो गए हैं। दोनों ने एकदूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रामपटेल भी दावा कर रहे हैं कि उनके साथ मारपीट की गई है। उनका भी बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
BJP नेता, मुलायम सिंह की छोटी बहू पति संग आइसलैंड में मस्ती करती आईं नजर, टूटते टूटते बची थी शादी -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा -
BJD MLA suspension: नवीन पटनायक ने एक झटके में 6 विधायकों को पार्टी से निकाला, हिल गई पूरी ओडिशा पॉलिटिक्स! -
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर?












Click it and Unblock the Notifications