उज्जैन में बस ने ऑटो टक्कर मारी, 4 की मौत
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार सुबह एक यात्री बस ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटोरिक्शा चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से तीन जबलपुर से महाकालेश्वर मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर से आए तीन लोग एक ऑटोरिक्शा में रविवार सुबह उज्जैन-सांवेर रोड पर स्थित शनि मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे, तभी इंदौर से आ रही एक यात्री बस ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में ऑटो चालक राजेंद्र सहित ऑटोरिक्शा में सवार दयानंद, उनकी पत्नी कांता और साधना गंगराडे की मौके पर ही मौत हो गई। बस के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications