परिवार संग यहां छुट्टियां मना रही हैं बॉलीवुड की 'गजगामिनी' माधुरी दीक्षित, वायरल हुई तस्वीरें
मुंबई। बॉलीवुड की गजगामिनी यानी की माधुरी दीक्षित नेने हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बिल्कुल अलग रखकर चलती हैं, जिस वक्त वो काम करती हैं, उस वक्त वो भूल जाती हैं कि उनका एक निजी जीवन भी है और जिस वक्त वो फैमिली संग होती हैं तो उस वक्त वो सिर्फ और सिर्फ फैमिली के लिए ही होती हैं और शायद यही बात माधुरी को और सितारों से बिल्कुल अलग करती है और इसी वजह से उनकी गिनती बॉलीवुड की आदर्श अभिनेत्रियों की श्रेणी में होती है।

माधुरी ने शेयर की परिवार की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं करने वाली माधुरी दीक्षित ने इस बार अपने परिवार की तस्वीरें अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो उनके चाहने वालों के लिए, किसी बड़े तोहफे से कम नहीं हैं।

डॉ. श्रीराम नेने और बेटे रेयान के साथ माधुरी
तस्वीरों से पता चलता है कि माधुरी इन दिनों स्पेन में अपने परिवार संग वक्त बीता रही हैं। तस्वीरों में वो अपने पति डॉ. श्रीराम नेने और बेटे रेयान के साथ Segway की सवारी करती दिख रही हैं।
माधुरी का कूल लुक चर्चा में
तस्वीरों में वो काफी कूल दिख रही हैं। रेड कैप और ब्लू डेनिम और ब्लैक चश्मे में माधुरी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है।

माधुरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
आपको बता दें कि माधुरी की इस तस्वीर को अभी तक 76. 000 लाइक्स मिल चुके हैं, लोग उनकी इस तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं और बढ़िया-बढ़िया कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है तो किसी ने कहा कि ये एक परफेक्ट फैमिली है।












Click it and Unblock the Notifications