मुंबई: 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करते रंगे हाथ पकड़ा गया मदरसा टीचर, गिरफ्तार

मुंबई। मानखुर्द इलाके में एक मदरसा टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। 24 वर्षीय टीचर जरार अली मोहम्मद को 9 साल की एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते रंगे हाथ पकड़ा गया। बाद में खुलासा हुआ कि वह पहले भी ऐसी हरकतें करता रहा है।

molestation

पुलिस के मुताबिक, 9 साल की एक बच्ची मदरसा में पढ़ती है। बीते मंगलवार को जब वह मदरसा गई हुई थी, तभी उसके पिता उससे मिलने पहुंच गए। लड़की के पिता ने देखा कि मदरसा टीचर उसे गलत तरीके से छू रहा है। यह देखकर गुस्से में आए लड़की के पिता ने टीचर को पकड़ा और मदरसे के बाहर ले आए। उन्होंने आसपास के लोगों को भी बुला लिया।

पढ़ें: भाजपा MLC पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

11 साल की एक और लड़की ने लगाया आरोप
भीड़ जमा हुई तो वहां मौजूद 11 साल की एक बच्ची ने भी टीचर की करतूत का खुलासा करते हुए कहा कि वह उसके साथ भी गंदी हरकतें करता है। जिसके बाद भीड़ ने आरोपी टीचर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों लड़कियों का मेडिकल कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही गवाहों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। आरोपी टीचर जय महाराष्ट्र नगर और मानखुर्द के इंदिरा नगर से आने वाले बच्चों को मदरसा में पढ़ाता था।

पढ़ें: बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने की हत्या

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने कहा, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी ने और भी लड़कियों के साथ ऐसा किया है।' सीनियर इंस्पेक्टर उत्तम कोलेकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पोक्सो की धारा 8 व 11 तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और मेडिकल परीक्षण में यह पता चला है कि लड़कियों का यौन शोषण नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+