Madal Virupakshappa की गिरफ्तारी भाजपा के लिए बड़ा झटका, कौन हैं पूर्व CM येदियुरप्पा के करीबी MLA, जानिए

Madal Virupakshappa की गिरफ्तारी कर्नाटक में बीजेपी की सियासी रणनीति में बड़ा झटका साबित हो सकता है। इन्हें रिश्वत मामले में अरेस्ट किया गया है। जानिए कौन हैं पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के करीबी सहयोगी विरुपक्षप्पा।

madal virupakshappa

Madal Virupakshappa Bribery के मामले में दोषी पाए गए हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी के विधायक को रिश्वतखोरी के इल्जाम में अरेस्ट किया जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। बीजेपी एमएलए मदल विरुपक्षप्पा के अलावा इनके बेटे पर भी घूसखोरी के मामले में गंभीर आरोप लग चुका है। जानिए प्रोफाइल

मार्च के पहले हफ्ते में घूसखोरी के एक मामले में अपने बेटे की गिरफ्तारी के बाद चन्नागिरी (Channagiri) सीट से भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा को कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (KSDL) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था। भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने इस्तीफा देते हुए दावा किया कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ एक "साजिश" थी। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने, इस मामले की निष्पक्ष जांच का वादा किया था।

दिल से संबंधित बीमारी के बाद, उन्होंने अपने बेटे मदल मल्लिकार्जुन को आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारने का फैसला किया था। मल्लिकार्जुन दावणगेरे विश्वविद्यालय सिंडिकेट के सदस्य भी हैं। उन्होंने अपने पिता की ओर से निर्वाचन क्षेत्र में कई जन शिकायतों का समाधान किया है। खुद को अपने पिता के उत्तराधिकारी के रूप में पेश करने वाले मल्लिकार्जुन को 2023 के विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

BWSSB में एक मुख्य लेखाकार प्रशांत मदल को सरकारी ठेके पर अपने पिता की ओर से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था।

madal virupakshappa

दो बार के विधायक विरुपक्षप्पा ने कांग्रेस के साथ अपनी राजनीतिक शुरुआत की। उन्होंने 2004 में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा का दामन थामा था। पहली बार 2008 में निर्वाचित होने वाले विरुपक्षप्पा को बीएस येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है। बीजेपी से पहले उन्होंने पूर्व सीएम येदियुरप्पा की पार्टी कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) का दामन भी थामा था। 2014 के विधानसभा चुनाव में भी विरुपक्षप्पा को जीत मिली थी।

बाद में, विरुपक्षप्पा येदियुरप्पा के साथ फिर से भाजपा में शामिल हुए और 2018 में बीजेपी की टिकट पर चन्नागिरी सीट जीती। विरुपाक्षप्पा के तीन बेटे मदल मल्लिकार्जुन, प्रशांत मदल और राजू मदल हैं। इनकी पत्नी का नाम लीलावती है।

Recommended Video

    BJP MLA से 8 करोड़ मिले नो अरेस्ट, Manish Sisodia से कुछ नहीं मिला फिर.. | Karnatak | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+