Maan Ki Baat: पीएम मोदी की नई पहल, महिला दिवस पर इन महिलाओं को सौंपेंगे अपना X और Insta अकाउंट, क्या होगा खास?
Maan Ki Baat: हर महीने की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया। इस मन की बात में उन्होंने युवाओं और नारी शक्ति की बात की।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत भर में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की घोषणा की है।
पीएम मोदी ने कहा कि महिला दिवस (8 मार्च) पर वह एक्स और इंस्टाग्राम सहित अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक दिन के लिए प्रेरणादायक महिलाओं के चुनिंदा समूह को सौंप देंगे, जिसके दौरान वे अपने काम और अनुभवों को अपने देशवासियों के साथ साझा कर सकती हैं।

महिला दिवस पर पीएम की अनोखी पहल
मन की बात के 119 वें एपिसोड में अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए ये महिलाएं अपने क्षेत्रों में जो उपलब्धियां हासिल की है उसे देश के साथ साझा कर सकती हैं। इसके साथ वो अपने अनुभवों और चुनौतियों को साझा करने के लिए इसका उपयोग करेंगी।" उन्होंने कहा "मंच भले ही मेरा हो, लेकिन वहां उनके अनुभव, चुनौतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।"
पीएम मोदी ने महिलाओं को नमो ऐप के माध्यम से इस विशेष पहल में भाग लेने के लिए कहा और उनसे अपने संदेशों को वैश्विक स्तर पर फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि यह अवसर आपका हो, तो नमो ऐप पर बनाए गए विशेष मंच के माध्यम से, इसका हिस्सा बनें और मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से अपना संदेश पूरी दुनिया तक पहुँचाएँ।












Click it and Unblock the Notifications