कंगना रनौत का बड़ा ऐलान, कहा- 'मां दुर्गा ने मुझे चुना, बनवाऊंगी देवी का मंदिर'

मुंबई। बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया की बेहद सक्रिय सदस्यों में से एक हैं। ज्वलंत मु्द्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली कंगना ने एक बार फिर से अपने ट्वीट के जरिए सुर्खियां पैदा कर दी हैं, जिसकी वजह से उनका ट्वीट इस वक्त लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन हुआ है। दरअसल इस बार कंगना ने अपने ट्वीट के जरिए अपनी एक बड़ी इच्छा के बारे में लोगों को बताया है।

कंगना रनौत ने किया मंदिर बनाने का ऐलान

कंगना रनौत ने किया मंदिर बनाने का ऐलान

उन्होंने ट्वीट किया है कि वो एक मंदिर बनाने के बारे में सोच रही हैं, अभिनेत्री ने Twitter पर लिखा है कि 'मां दुर्गा ने उन्हें मंदिर बनाने के लिए चुना है, हमारे पूर्वजों ने जिन कामों को किया है, अब हम उन्हें आगे बढ़ाएंगे, मां दुर्गा काफी दयालु हैं। वो जरूर मेरे इस भाव को समझेंगी। एक दिन मैं ऐसे मंदिर का निर्माण करवाऊंगी, जो कि भव्य, सुंदर और हमारी सभ्यता का प्रतीक होगा, जय माता दी।'

कंगना रनौत का Tweet हुआ वायरल

कंगना रनौत का Tweet हुआ वायरल

बता दें कि कंगना रनौत ने ट्वीट के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वो दुर्गा मंदिर के बाहर खड़ी हैं। कंगना के इस ट्वीट पर काफी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं, कुछ लोग तो कंगना की इस इच्छा की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे हैं जो कि कंगना की खिंचाई भी कर रहे हैं।

लोगों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

कुछ लोगों ने लिखा है कि जितनी भी कोशिश कर लो टिकट नहीं मिलने वाला तो कुछ लोगों ने लिखा है कि आप पर हर हिमाचली को गर्व है। फिलहाल कंगना का ट्वीट जबरदस्त चर्चा के केंद्र में है।

कंगना ने खुद को कहा था-'हॉटेस्ट टारगेट'

कंगना ने खुद को कहा था-'हॉटेस्ट टारगेट'

मालूम हो कि दो दिन पहले ही कंगना ने अपने ट्वीट में खुद को देश का हॉटेस्ट टारगेट बताया था। दरअसल कंगना ने ये बात एक यूजर्स के सवाल का जवाब देते हुए कही थी। उस यूजर्स ने ट्वीट करके पूछा था कि
आखिर लोग कंगना के खिलाफ क्यों हो रहे हैं, जिसके जवाब में बॉलीवुड 'क्वीन' ने कहा था कि मैं इस वक्त की देश की हॉटेस्ट टारगेट हूं। आप मुझे टारगेट करो, देखना आप मीडिया के फेवरेट हो जाओगे।

 'मैं डॉन होती तो मेरे पीछे 72 मुल्कों की पुलिस होती'

'मैं डॉन होती तो मेरे पीछे 72 मुल्कों की पुलिस होती'

कंगना ने लिखा था कि अगर मैं डॉन होती तो मेरे पीछे 72 मुल्कों की पुलिस होती। कंगना का ये ट्वीट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, कुछ लोगों ने कंगना को साक्षात झांसी की रानी का अवतार कहा था तो कुछ ने कंगना को शेरनी तक कह डाला था तो वहीं कुछ लोगों ने कंगना की आलोचना भी की थी और उनके लिए तीखे शब्दों का प्रयोग किया था।

देखें: कंगना रनौत का ट्वीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+