जानिए एम जगदीश कुमार के बारे में जो बनने वाले हैं JNU के नए कुलपति
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार सोपोरी का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक दिल्ली आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजिनयरिंग के प्रोफेसर डॉक्टर एम जगदीश कुमार जेएनयू के नए कुलपति बनाए जाएंगे।

एम जगदीश कुमार छोटा सा परिचय
एम जगदीश कुमार ने अपनी मास्टर और पीएचडी आईआईटी मद्रास से की है।
वह उपकरण मॉडलिंग और सिमुलेशन, अभिनव उपकरण डिजाइन और बिजली सेमी कंडक्टर उपकरणों के क्षेत्र में काम कर चुके हैं।
उन्होंने अपने क्षेत्र से संबंधित चार किताबें प्रकाशित की है, जबकि 180 से ज्यादा आर्टिकल लिख चुके हैं।
उन्होंने शोध पर आधारित छह पेटेंट आवेदन भी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications