एड्स होने की बात छुपा कर ली शादी, पति की इस हरकत से खुला राज, पत्नी ने पुलिस से की ये मांग
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि उसने खुद के एचआईवी पॉजीटिव होने की बात छुपाकर उससे शादी की। शादी के आठ महीने बाद उसे इसका पता चला है। महिला ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पति पर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

ऐसे खुला पति का राज
लुधियाना की रहने वाली 23 साल की महिला का कहना है कि उसकी शादी इस साल जनवरी में पटियाला के एक प्रफेसर से हुई थी। शादी के बाद उसके पति ने उसके साथ सेक्स नहीं किया और उससे बहाना बनाया कि अभी उसे कोई संक्रमण है। महिला का कहना है कि उसे हाल ही में घर की सफाई के दौरान पकि की मेडिकल रिपोर्ट्स मिलीं। रिपोर्ट्स को देखकर उसे पता चला कि उसका पति एचआईवी पॉजिटिव हैं। ये देख महिला के होश उड़ गए।

पति ने मुझे धोखा दिया
महिला का कहना है कि पति ने इतनी बड़ी बात छपाकर उसके साथ धोखा किया है और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। महिला ने ससुराल के दूसरे लोगों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
महिला के मायके के लोगों ने भी खुद को अंधेरे में रखने का आरोप महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। महिला सेल में पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications