'ओ सनम' गाना गाते लकी अली का वीडियो वायरल, बीच में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख फैंस हुए इमोशनल
'ओ सनम' गाना गाते लकी अली का वीडियो वायरल, बीच में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख फैंस हुए इमोशनल
नई दिल्ली: Lucky Ali Viral Video: बॉलीवुड सिंगर लकी अली का 'ओ सनम' गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खुद को इंडी-पॉप आर्टिस्ट के तौर पर स्थापित करने वाले लकी अली का ये वीडियो शनिवार (14 नवंबर) को सामने आया। इस वीडियो में लकी अली को पहचान पाना मुश्किल है। उनका एक अलग ही रूप देखने को इस वीडियो में मिल रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लकी अली अपना हिट गाना 'ओ सनम' गाते हुए गिटार बजा रहे हैं। गाना गाते वक्त जब उसके लिरिक्स में 'मौत' शब्द का जिक्र होता है तो वो इमोशनल हो जाते हैं और गाना-गाते गाते रूक जाते हैं। इसी पर लकी अली के फैन खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लकी अली का दिखा बदला रूप
लकी अली का यह वीडियो देखने के साथ-साथ लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लकी अली का ये वीडियो एक लाइव प्रोग्राम का है।
62 वर्ष लकी अली के इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर भी किया है। लकी अली इस वीडियो में सफेद दाढ़ी में अपनी उम्र से ज्यादा लग रहे हैं। उनकी आवाज भी पहले ज्यादा वृद्ध लग रही है लेकिन उनकी आवाज की मधुरता अब भी बरकरार है।
लकी अली का वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गाने का सेकेंड स्टेंजा आता है, जिसकी लाइन है... ''मर भी गए तो भूल ना जाना'' इसी लाइन पर लकी अचानक इमोशनल हो जाते हैं और गाना बंद कर देते हैं।
इस वीडियो पर ट्विटर यूजर ने इमोशनल कमेंट किए हैं। अभिनेता राहुल देव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "गॉड गिफ्टेड, वो दिल से गाते हैं.... महसूस करो मेरे दोस्त #LuckyAli ... हैप्पी दीपावली।'
Gifted man .. strummin from his heart ... feel u my friend #LuckyAli ...
— Rahul Dev (@RahulDevRising) November 13, 2020
Happy Deepavali 🙂pic.twitter.com/4L8QXrlOqC
जानें लकी अली के बारे में?
लकी अली सिंगर के अलावा सॉन्ग राइटर और म्यूजिशियन भी हैं। बतौर सिंगर लकी ने 'दुश्मन दुनिया का' के गाने 'नशा नशा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद लकी ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं, जैसै 'पल का जीना', 'आ भी जा', 'सफरनामा', 'ना तुम जानो ना हम' और हैरात।
लकी अली बॉलीवुड के महान अभिनेता गायक, निर्माता-निर्देशक महमूद अली के बेटे हैं। इनकी मां भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी की बहन हैं।












Click it and Unblock the Notifications