अदब के शहर लखनऊ की हवा देश में सबसे जहरीली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी को अदब का शहर कहा जाता है लेकिन अदब के इस शहर की हवा अब देश में सबसे ज्यादा जहरीली हो गयी है। ताजा आंकड़ों में यह तथ्य निकलकर सामने आया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ की हवा देश की सबसे जहरीली हवा बन गयी है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

यूपी में ना सिर्फ लखनऊ बल्कि वाराणसी, आगर और कानपुर की भी हवा बेहद जहरीली हो गयी है। यूपी के ये चारों शहर देश के सबसे प्रदूषित हवा वाले शहर की लिस्ट में हैा लखनऊ के बाद बाद देश की सबसे जहरीली हवा कानपुर शहर की है। लखनऊ में एयर क्वालिटि इंडेक्स 471 है। अकेले लखनऊ में 23 लाख से ज्यादा वाहन रजिस्टर्ड हैं।
वहीं कानपुर पर नजर डालें तो यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 429, वाराणसी का 376 और आगरा का 359 है। वहीं दिल्ली की हवा भी काफी जहरीली होती जा रही है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 382 है। यूपी में प्रदूषण की एक बड़ी वजह यहां चलने वाले क्रेशर हैं जो काफी धूल उड़ाते हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अधिकारी कालिका सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिन में 25 क्रेशरों को बंद कर दिया गया है क्योंकि ये क्रेशर पानी का छिड़काव नहीं करते हैं।
इन शहरों की हवा है जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स कहीं ज्यादा
- लखनऊ- 471
- कानपुर-429
- फरीदाबाद- 402
- दिल्ली-382
- वाराणसी-376
- आगरा-359
- जोधपुर-345












Click it and Unblock the Notifications