लखनऊ डबल मर्डर केस: पुलिस का खुलासा, रेलवे अफसर की नाबालिग बेटी ने किया मां-भाई का कत्ल
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार को सामने आए डबल मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि लखनऊ में रेलवे अफसर के सरकारी आवास पर मां-बेटे की हत्या उन्हीं की नाबालिग बेटी ने की है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सुजीत पांडेय ने बताया कि रेलवे अफसर आरडी बाजपेई की बेटी ने सोते वक्त अपनी मां और भाई को .22 की रायफल से गोली मारी थी।

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने आगे बताया कि आरडी बाजपेयी की बेटी नैशनल लेवल शूटर है। आरोपी लड़की ने अपनी रायफल से 5 राउंग फायरिंग की, उसके बाद रेजर से खुद पर कई घाव किए। वह अवसाद में है और उसे बाल संरक्षण गृह भेजा जाएगा।बता दें कि हाई सेक्युरिटी जोन में रेलवे के अधिकारी की पत्नी और बेटे की हत्या की खबर मिलते ही मौके पर डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी, कमिश्नर सुजीत कुमार पण्डे, डीसीपी मध्य, एडीसीपी मध्य, एसीपी हजरतगंज और प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे था। बदमाशों की तलश में नाकाबंदी की गई लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस को शक था कि हत्या की घटना में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।
कमिश्नर सुजीत कुमार पांडेय ने घटना का महज चार घंटे में खुलासा करते हुए पत्रकारों को दिए बयान में कहा कि डिप्रेशन के चलते उनकी नाबालिग बेटी ने ही अपनी माँ और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। घर में गोली के खोखे और तमाम अन्य साक्ष्य मिले हैं जिन्हें कब्जे में ले लिया गया था। रेलवे अधिकारी की नाबालिग बेटी शूटर बताई जा रही है। वह अवसाद में है, पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। जानकारी के अनुसार, घटना गौतमपल्ली थाना क्षेत्र की है। यहां मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के निकट शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डायल 112 पर पुलिस को डबल मर्डर की सूचना से सनसनी फैल गई थी।
यह भी पढ़ें: VIDEO: कोविड वार्ड में बेड पर कोरोना मरीजों ने फूंकी सिगरेट, हथकड़ी लगी थीं तो भी करते रहे बदमाशी












Click it and Unblock the Notifications