दिल्ली का दिल कनाॅट प्लेस कल से बन जाएगा वाई-फाई जोन, दूसरे इलाकों में भी मिलेगी मुफ्त नेट सुविधा

दिल्ली में आगंतुकों को अब इंटरनेट की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। क्योंकि, दिल्ली के दिल कनाॅट प्लेस में रविवार से मुफ्त वाई-फाई सुविधा का लाभ मिलेगा। उपराज्यपाल नजीब जंग रविवार को अपराह्न 3.30 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से इस सुविधा का शुभारंभ करेंगे। कनॉट प्लेस के साढ़े चार किलोमीटर के दायरे में आगंतुक इस सुविधा के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। एनडीएमसी लंबे समय से इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम चल रहा था, जो अब अपने अंजाम तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि खान मार्केट में वाई-फाई का ट्रायल रन लंबे समय से चल रहा है। एनडीएमसी अपने अन्य कई क्षेत्रों को वाई-फाई जोन बनाने जा रही है।

wifi in connught palce

इस सुविधा के मिलने के बाद कनॉट प्लेस देश का पहला ऐसा क्षेत्र हो जाएगा, जहां स्थानीय निकाय द्वारा वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एनडीएमसी ने टाटा टेली सर्विसेज की शाखा टाटा डोकोमो के साथ मिलकर कनॉट प्लेस इलाके में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करा रही है। बाहर से आने वाले अथवा स्थानीय लोगों को इंटरनेट के जरिए तत्काल जनोपयोगी सुविधाएं मिल सकें, 15 मिनट तक के लिए इंटरनेट की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उससे अधिक समय के लिए इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल करने पर उपभोक्ता को अपने सर्विस प्रोवाइडर को शुल्क देना होगा।

कनॉट प्लेस इलाके में रीचार्ज क्योस्क भी खोले जाएंगे, जहां से शुल्क देकर उपभोक्ता इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक एनडीएमसी ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से कनॉट प्लेस के मार्ग को भी वाई-फाई जोन बनाने की तैयारी कर ली है। एनडीएमसी अपने अन्य कई क्षेत्रों को वाई-फाई जोन बनाने जा रही है। इनमें गोल मार्केट, सरोजनीनगर और बंगाली मार्केट जैसे इलाके भी शामिल हैं।

उपराज्यपाल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। अभी कैंट इलाके के लिए अनुमति मिलनी बाकी है, जिससे बाहर से आने वाले यात्री दिल्ली में आते ही वाई-फाई की सुविधा का लाभ उठा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+