उद्धव ठाकरे की शिवसेना क्यों कर रही सिंदूर रक्षा आंदोलन? बीजेपी मंत्रियों के बच्चों बनाया निशाना
'Sindoor Raksha' Andolan: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) युद्ध स्तर पर प्रचार करने में जुट चुकी है। मराठा और अन्य वोटरों को साधने के लिए उद्धव की शिवसेना तरह-तरह के पैतरे अजमा रही है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार पर चढ़ाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।
मनोज जरांगे के मराठा आंदोलन का सपोर्ट करने के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच का पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है। शिवसेना (यूबीटी) ने इस मैच के खिलाफ 'सिंदूर रक्षा' आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है।

याद रहे भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है।
क्या है 'सिंदूर रक्षा' आंदोलन?
संजय राउत ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) की महिला इकाई 'सिंदूर रक्षा' आंदोलन करेगी। राउत ने ऐलान किया "महाराष्ट्र की हजारों महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को अपने घरों से सिंदूर भेजेंगी। सिंदूर के सम्मान में शिवसेना मैदान में उतर चुकी है!"
संजय राउत ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
दरअसल, संजय राउत ने पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की एक वायरल तस्वीर 11 सितंबर को अपनी पोस्ट में शेयर करते हुए लिखा, "पहलगाम हमले में 26 मां-बहनों का सिंदूर मिट गया था, उनका गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है, फिर भी अबू धाबी में भारत-पाक क्रिकेट मैच खेला जा रहा है।"
संजय राउत ने बीजेपी मंत्रियों के बच्चे पर साधा निशाना
संजय राउत ने कहा "14 सितंबर को बीजेपी मंत्रियों के बच्चे इसे देखने जरूर जाएंगे। यह सीधा देशद्रोह है।" राउत ने इस मैच को राष्ट्रविरोधी बताते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पहलगाम हमला
गौरतलब है कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने 26 पर्यटकों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। ये सभी पुरुष पर्यटक थे जिनका धर्म पूछकर आतंकियों ने उनकी पत्नी और परिवार के सामने गोलियों से छलनी कर दिया था। हालांकि भारतीय सुरक्षाबलों ने इस हमले में शामिल सभी आतंकियों को 28 जुलाई को मार गिराया। इस हमले के बाद सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में 100 से अधिक आतंकियों को एयर स्ट्राइक में ढेर किया था।
भारत-पाकिस्तान मैच का जमकर हो रहा विरोध
इसके बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है,पहलगाम हमले के बाद इस मैच का ऐलान होते ही, विपक्षी दल भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले किसी भी मैच का विरोध कर रहे हैं। हालांकि एशिया कप 2025 के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में खेला जाना वाला मैच का मामला कोर्ट में पहुंच चुका है जिस पर फैसला आ चुका है।
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, खेला जाएगा मुकाबला या होगा रद्द?












Click it and Unblock the Notifications