हौसलों की उड़ान ! 2008 का सपना अब होगा पूरा, गणतंत्र दिवस पर मार्चिंग दल का नेतृत्व करेंगी दिशा

गणतंत्र दिवस पर नौसेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व दिशा करेंगी। इस मौके पर काफी उत्साहित और इसे कभी न भूलने वाला पल बता रही हैं।

disha

कहते हैं कि अगर कोई भी काम लगन और मेहनत से किया जाए, तो आपको अपने सपने को पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता है। ये कहावत दिशा अमृत पर एकदम सटीक बैठती हैं। उन्होंने 2008 में एक युवा एनसीसी कैडेट के रूप में ज्वाइन किया था। दिशा का बचपन से ही सपना था कि वे कर्तव्य पथ पर सेना का परेड करें। आखिरकार उनका यह सपना अब पूरा हो रहा है। क्योंकि वह गणतंत्र दिवस परेड में 26 जनवरी को नौसेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व करेंगी। उन्हें लेफ्टिनेंट कमांडर के रूप में कर्तव्य पथ पर नामित किया गया है।

लेफ्टिनेंट कमांडर 29 वर्षीय दिशा एक नौसैनिक वायु संचालन अधिकारी हैं। इस समय उनकी तैनाती त्रि-सेवा अंडमान निकोबार कमान में है। वह युवा नाविकों के 144 सदस्यीय दल का नेतृत्व करेंगी। जिसमें तीन महिलाएं और पांच पुरुष भी शामिल होंगे। ये सभी'अग्निवीर' के रूप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जबकि एक अन्य महिला अधिकारी सब-लेफ्टिनेंट वल्ली मीना एस तीन प्लाटून कमांडरों में से एक होंगी।

नौसेना की झांकी में केंद्रीय विषय के रूप में 'नारी शक्ति' भी है। जबकि नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्कॉर्पीन या कलवरी पनडुब्बियों और फ्रिगेट्स के नीलगिरी वर्ग जैसे 'मेक इन इंडिया' प्लेटफार्मों पर प्रकाश डाला गया है।

लगभग 30 महिला अधिकारी फ्रंट-लाइन युद्धपोतों पर तैनात हैं। नौसेना ने उन्हें विमान और हेलीकॉप्टर पायलट और वायु संचालन अधिकारियों के रूप में शामिल किया है। लेकिन लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा "एक महिला अधिकारी" के बजाय "एक अधिकारी" के रूप में पहचान बनाना चाहती हैं।

परेड के नेतृत्व करने की खबर उन्होंने मीडिया से कहा "मैं अपने पुरुष समकक्षों के बराबर हूं। मैंने यह साबित कर दिया है," उन्होंने कहा, नौसेना के मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व करना उनके जीवन के सबसे खास पलों में एक है।

आपको बता दें कि दिशा कर्नाटक के बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। उन्होंने कहा कि''2008 से मैंने सशस्त्र बलों के गणतंत्र दिवस दल का हिस्सा बनने का सपना देखा है। मेरे पिता भी सशस्त्र बलों में शामिल होना चाहते थे, लेकिन वे नहीं कर सके। मुझे नौसेना का हिस्सा होने पर गर्व है और मैं पूरे जोश और समर्पण के साथ सेवा करना जारी रखूंगा।

ये भी पढ़ें- Assembly Elections : त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग, 2 मार्च को नतीजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+