एलपीजी के घटे दामों पर विपक्ष ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-ये भी एक जुमला, बीजेपी ने बांधे तारीफों के पुल

आज महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी सरकार के फैसले की घोषणा करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की जाएगी।

पीएम ने कहा कि इस फैसले से लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा। उन्होने कहा कि रसोई गैस को सस्ता बनाकर उनकी सरकार एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र का फैसला महिलाओं को सशक्त बनाएगा।

LPG Price reduced by Rs 100 NCP SCP MP Supriya Sule reacts

उन्होंने कहा, "रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा उद्देश्य परिवारों की भलाई का समर्थन करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए 'जीवनयापन में आसानी' सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।"

पीएम के इस ऐलान के बाद नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की नेता, सुप्रिया सुले ने तंज किया है। उनका कहना है कि चुनावी लाभ लेने के मकसद से अभी एलपीजी के दाम घटाए गए हैं।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 100 रुपये कम होने पर एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। टाइमिंग देखिए। वे पिछले 9 साल से सत्ता में हैं। उन्होंने इस बारे में पहले क्यों नहीं सोचा? चुनाव के समय, मेरा मतलब है कि शायद अगले 5 या 6 दिनों में चुनाव की घोषणा हो जाएगी, ये और एक जुमला है... हमारी सरकार में, सिलेंडर 430 रुपये था। वे उससे मेल क्यों नहीं खाते...?"

वहीं बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने पीएम के इस फैसले की तारिफ की है। साथ हीं उन्होंने इसे महिलाओं के हित में एक बेहतर कदम बताया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और एलपीजी के दाम 100 रुपये कम होने पर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं बल्कि महिलाओं के नेतृत्व में भारत के सशक्तिकरण की बात करते हैं। महिला दिवस के इस शुभ अवसर पर, मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की घोषणा की है और इससे पता चलता है कि पीएम मोदी महिलाओं को लेकर कितने चिंतित हैं...।"

एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी 300 रुपये बढ़ेगी
एक संबंधित निर्णय में, केंद्र सरकार ने गुरुवार को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी 300 रुपये बढ़ाने की घोषणा की।

सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में प्रति वर्ष 12 रिफिल तक 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर सब्सिडी ₹200 से बढ़ाकर ₹300 प्रति बोतल कर दी थी। ₹300 प्रति सिलेंडर सब्सिडी चालू वित्त वर्ष के लिए थी, जो 31 मार्च को समाप्त हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+