बजट से पहले आम जनता को राहत, आज से सस्ती हुई रसोई गैस

नई दिल्ली। अंतरिम बजट से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने आम जनता को राहत दी है। लगातार तीसरे महीने एलपीजी के दाम में गिरावट की गई है। आज से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 1.46 रुपए की कमी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद सब्सिडी वाला सिलेंडर 493.53 रुपए में मिलेगा। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 30 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 659 रुपए का मिलेगा। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

lpg

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बयान के अनुसार सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 493.53 रुपए होगी, जबकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 659 रुपए होगी। इससे पहले 1 जनवरी को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 120.50 रुपए की कमी की गई थी। जबकि 1 दिसंबर को 133 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी। आपको बता दें कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की सब्सिडी सीधे ग्राहक के बैंक खाते में आती है।

सरकार हर वर्ष 12 एलपीजी सिलेंडर पर ग्राहकों को सब्सिडी देती है। सब्सिडी की यह राशि सीधे ग्राहकों के बैंक खाते में जाती है। आपको बता दें कि मोदी सरकार आज अपना अंतिम बजट पेश करने जा रही है। यह बजट अंतरिम बजट होगा, जिसमे सरकार कई बड़े ऐलान कर सकती है। आज पेश होने वाले बजट पर हर किसी की नजर है। देखने वाली बात है कि कुछ दिनों बाद होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सरकार बजट के जरिए किस तरह से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+