GOOD NEWS: दिव्यांगों के लिए आरक्षित होगी थर्ड AC की लोअर बर्थ

नई दिल्‍ली। ट्रेन में सफर करने वाले दिव्‍यांगों के लिए एक अच्‍छी खबर है। जी हां दिव्यांगों को अब 3एसी में लोअर बर्थ मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि भारतीय रेल ने उनकी सुविधा के लिए 3एसी और एक्सप्रेस ट्रेनों में लोअर बर्थ आरक्षित कर दी है। वर्तमान में दिव्यांगों के लिए सिर्फ स्लीपर श्रेणी में ही ऐसे आरक्षण की सुविधा थी।

GOOD NEWS: दिव्यांगों के लिए आरक्षित होगी थर्ड AC की लोअर बर्थ

रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ट्रेनों के थर्ड एसी डिब्बों में 'दिव्यांगों' के लिए लोअर बर्थ आरक्षित होगा। इसके लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है। हाल ही में हुई एक घटना में व्हीलचेयर पर बैठे एक एथलीट को लोअर बर्थ मिलने में बहुत दिक्कत आयी थी।

अपर बर्थ मिलने के कारण पदक विजेता पैरा-एथलीट सुबराना राज को नागपुर-निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस में जमीन पर सोना पड़ा था। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। माना जा रहा है कि इस घटना के बाद ही रेलवे ने 3एसी की लोअर बर्थ को दिव्‍यांगों के लिए आरक्षित करने का फैसला लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+