अस्पताल में Love You Zindagi गाने पर झूमने वाली लड़की की कोरोना से हुई मौत, सोनू सूद ने कही ये बात

अस्पताल में Love You Zindagi गाने पर झूमने वाली लड़की की कोरोना से हुई मौत, सोनू सूद ने कही ये बात

नई दिल्ली, 14 मई: कोरोना वायरस से संक्रमित कई मरीजों का इन दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी बीच हाल ही में कोरोना पीड़ित एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर बैठकर ''लव यू जिंदगी'' गाने पर झूम रही थी। उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति को सोशल मीडिया पर सभी ने सलाम किया था, लेकिन अब एक दुखद खबर सामने आई है। कोरोना से जंग लड़ने वाली ये लड़की अब इस दुनिया में नहीं रही। कोरोना ने इस लड़की की जान ले ली है। इस लड़की उम्र 30 साल थी। अस्पताल में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। अभिनेता सोनू सूद से लेकर सुनील शेट्टी ने भी उसके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Recommended Video

    अस्पताल में Love You Zindagi गाने पर झूमने वाली लड़की की कोरोना से हुई मौत, सोनू सूद ने कही ये बात
    डॉक्टर बोलीं- दुर्भाग्य से हमने इस बहादुर आत्मा को खो दिया

    डॉक्टर बोलीं- दुर्भाग्य से हमने इस बहादुर आत्मा को खो दिया

    इस 30 वर्षीय लड़की के वीडियो को जिस डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उसी ने ट्विटर पर ये जानकारी दी है कि इस लड़की की कोरोना से मौत हो गई है। डॉ. मोनिक लांगेह ने गुरुवार (13 मई) को ट्वीट किया, मुझे बहुत दुख है। दुर्भाग्य से हमने इस बहादुर आत्मा को खो दिया। ओम शांति। कृपया परिवार और बच्चे को इस क्षति को सहने करने के लिए प्रार्थना करें।'

    डॉक्टर ने 10 मई को कहा था- ऑक्सीजन बेड मिल गया लेकिन...

    डॉक्टर ने 10 मई को कहा था- ऑक्सीजन बेड मिल गया लेकिन...

    इससे पहले 10 मई डॉ. मोनिक लांगेह ने इस 30 वर्षीय लड़की के हेल्थ का अपडेट देते हुए बताया था कि उसे आईसीयू बेड मिल गया है, लेकिन हालत अब भी ठीक नहीं है। प्लीज आप लोगों से गुजारिश है कि इस बहादुर लड़की के लिए दुआ कीजिए। कभी-कभी मैं बहुत मजबूर महसूस करती हूं।

    सोनू सूद बोले- ये कभी नहीं सोचा था

    सोनू सूद बोले- ये कभी नहीं सोचा था

    इस 30 वर्षीय लड़की की मौत पर अभिनेता सोनू सूद ने भी दुख जताया है। ट्वीट करते हुए सोनू सूद ने कहा है, ''ये बहुत दुखद है। मैंने ऐसा कभी भी नहीं सोचा था कि वो कभी भी अब अपने परिवार से नहीं मिल पाएगी। जीवन इतना अनुचित कैसे हो गया है। कितनी ही जिंदगी थी, जो जीने लायक थी। लेकिन हमने उन्हे खो दिया है। शायद आने वाले वक्त में हमारी लाइफ कितनी ही नॉर्मल क्यों ना हो जाए, लेकिन हम इससे बाहर कभी नहीं निकल पाएंगे।''

    दिल्ली की अस्पताल में भर्ती थी 'लव यू जिंदगी' वाली लड़की

    दिल्ली की अस्पताल में भर्ती थी 'लव यू जिंदगी' वाली लड़की

    लड़की का इलाज कर रही डॉक्टर ने ही सबसे पहले 08 मई को इस 30 साल की वीडियो ट्वविटर पर शेयर की थी। वीडियो में लड़की 'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमते हुए दिख रही थी। वीडियो को शेयर कर डॉ. मोनिक लांगेह ने लिखा था, यह सिर्फ 30 साल की हैं और इन्हें आईसीयू में बेड नहीं मिल रहा है। 10 दिन से हम इनको कोरोना इमरजेंसी वॉर्ड में ही संभाल रहे हैं। वह NIV सपोर्ट पर हैं। रेमिडिसियर के इंजेक्शन भी लगे हैं। लेकिन उसके फेफड़ों में बहुत इंफेक्शन हो गया है। उसकी हालत बिगड़ती ही जा रही है। वह एक मजबूत लड़की है जिसके पास मजबूत इच्छा शक्ति है। उसने मेरे से पूछा था कि मैं एक गाना सुन लूं। तो मैंने उसको इजाजत दी थी। आप लोग आशा मत खोना।''

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- https://twitter.com/drmonika_langeh/status/1391062602860482562

    अब इस लड़की की कोरोना से मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने इसके लिए दुख जताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+