Miss United Continents 2016: नागपुर की लोपमुद्रा ने जीता बेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब
नागपुर। नागपुर शहर की लोपमुद्रा राउत ने 25 सिंतबर को एक्वाडोर में आयोजित हुए मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंटल 2016 में बेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब अपने नाम किया है और इसके साथ ही वो इस प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप के स्थान पर रहीं।
अपनी अश्लील फोटो पर बोलीं सोफिया.. बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं...
आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में चार कॉन्टिनेंट्स अमेरिका, एशिया, यूरोप और अफ्रीका से 32 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था, इस प्रतियोगिता का खिताब फिलीपिंस की जेसलीन सैंटोस ने जीता। लोपमुद्रा ने बेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब अपने नाम किया। उनके जिस कास्ट्यूम को प्राईज मिला उसे मेलविन नोरोन्हा ने डिजाइन किया था।
आखिर क्या है मिस जापान प्रियंका का बंगाल कनेक्शन?
आगे की बात तस्वीरों में....

नागपुर शहर की रहने वाली हैं
लोपमुद्रा भारत के नागपुर शहर की रहने वाली हैं और उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र में जीविका कमाने के बजाय मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर चुना है।

परिवार, दोस्तों और फैन्स को धन्यवाद दिया
अपनी इस सफलता के लिए लोपमुद्रा ने अपने परिवार, दोस्तों और फैन्स को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके सपोर्ट और प्रेयर के बिना उनका ये सफर कभी पूरा नहीं होता।

मिसइंडिया गोवा 2013
लोपमुद्रा ने मिसइंडिया गोवा 2013 का खिताब अपने नाम किया था जिसके कारण उन्हें फेमिना मिस इंडिया 2013 में डायरेक्ट एंट्री मिली थी। इन सबके अलावा वो मिस दिवा 2014 का भी हिस्सा बनी थीं, जिसमें वो टॉप 10 में चुनी गई थीं।

कत्थक, गिटार का शौक
लोपमुद्रा को कत्थक, गिटार बजाने, गाने, घूमने और सोशल सर्विस का शौक है, जिंदगी के प्रति सकारात्मक रवैया रखने वाली लोपामुद्दा एक खुशमिजाज और कोमल हृदय वाली महिला हैं।

सेकंड रनर-अप
नागपुर शहर की लोपमुद्रा राउत ने 25 सिंतबर को एक्वाडोर में आयोजित हुए मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंटल 2016 में बेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब अपने नाम किया है और इसके साथ ही वो इस प्रतियोगिता में सेकंड रनर-अप के स्थान पर रहीं।












Click it and Unblock the Notifications