सितंबर-अक्टूबर में लंबी छुट्टियों की भरमार, बना डालिए अपनों संग घूमने का प्लान

नई दिल्ली। यदि आप लंबे वक्त से काम कर रहे हैं और आपको थोड़ा विश्राम चाहिए तो आप सितंबर और अक्टूबर में ऐसा कर सकते हैं क्योंकि ये इन दोनों महीनों में लंबे वीकेंड मिल रहे हैं, जिसके चलते आप आसानी से कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। दरअसल इन दोनों महीनों में जमकर त्योहार पड़ने वाले हैं, इस वजह से आप अपनी छुट्टी का प्लानिंग करके अपनों संग थोड़ा क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं।

आपकी मदद के लिए हम लाए हैं छुट्टियों की लिस्ट, जिसे देखकर आप अपनी प्लानिंग आसानी से कर सकते हैं...

13 तारीख को गणेश चतुर्थी की छुट्टी

13 तारीख को गणेश चतुर्थी की छुट्टी

सितंबर महीने में 13 तारीख को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है और इसके बाद 15 सितंबर को शनिवार और 16 सितंबर को रविवार पड़ रहा है, ऐसे में आप 14 सितंबर की छुट्टी लेकर चार दिन की आउटिंग का प्लान कर सकते हैं।

मौज-मस्ती की प्लानिंग

मौज-मस्ती की प्लानिंग

यहीं नहीं 29 सितंबर को शनिवार और 30 सितंबर को रविवार है, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी है, ऐसे में आप 1 अक्टूबर की छुट्टी लेकर चार दिन तक मौज-मस्ती की प्लानिंग कर सकते हैं।

दशहरे की छुट्टियों की कीजिए प्लानिंग

दशहरे की छुट्टियों की कीजिए प्लानिंग

और अगर आप इधर छुट्टी नहीं मना सकते हैं तो आप दशहरे की छुट्टियों में ट्रीप की प्लानिगं कर सकते हैं। दरअसल 19 अक्टूबर को दशहरा है और इस दिन शुक्रवार है और इसके बाद 20-21 शनिवार-रविवार है ,यानी की तीन दिन की छुट्टी आपके पास है। तो फिर देर किस बात की है, उठाइए कागज-कलम और बनाइए प्लान, कीजिए टिकट बुक और अपनों को ले आइए और पास।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+