हनी ट्रैप का शिकार हुए बीजेपी सांसद, महिला ने मांगे 5 करोड़

लोकसभा के एक सांसद ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है कि एक 'हाई प्रोफाइल' महिला ने उन्हें हनीट्रैप किया।

नई दिल्ली। एक हाईप्रोफाइल महिला द्वारा एक लोकसभा सांसद को हनीट्रैप किए जाने का मामला सामने आया है। सांसद ने बताया कि पहले उस महिला ने नशीला पदार्थ पिलाया फिर फोटो खींची अब 5 करोड़ मांग रही है। लोकसभा के एक सांसद ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है कि एक 'हाई प्रोफाइल' महिला ने उन्हें हनीट्रैप किया। हाई प्रोफाइल महिला ने सांसद को अपने घर बुलाकर नशीली चीज पिलाई और फिर आपत्तिजनक स्थिति में उनकी तस्वीर खींच ली और विडियो भी बना लिया। सांसद का कहना है कि आरोपी महिला अब उन्हें ब्लैकमेल कर इन तस्वीरों के बदले 5 करोड़ रुपये मांग रही है। सांसद की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।

पहले उसने पिलाया फिर फोटो खींची,अब 5 करोड़ मांग रही है-सांसद

गैंग ने सांसद को धमकी दी है कि अगर वह 5 करोड़ की यह रकम नहीं देते हैं, तो उनकी तस्वीरें और विडियो को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। पैसा नहीं दिए जाने की स्थिति में आरोपी महिला ने सांसद को बलात्कार के मामले में फंसाने की भी धमकी दी है। दिल्ली पुलिस के विशेष कमिश्नर मुकेश मीणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस सिलसिले में कुछ लोगों को गिरफ्तार करेगी।

अपनी शिकायत में सांसद ने दावा किया है कि आरोपी महिला ने उनसे कुछ मदद मांगी थी और फिर गाजियाबाद स्थित अपने घर पर चलने को कहा था। वहां पहुंचने पर महिला ने कथित तौर पर उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक दिया, जिसमें नशीली दवा मिली थी। सांसद का आरोप है कि दवा के असर से वह बेहोश हो गए। होश में आने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें फंसाया गया है। सांसद की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने तत्काल इस मामले में केस दर्ज किए जाने का निर्देश दिया। इस केस की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एक विशेष टीम का भी गठन किया है। जरूरत पड़ने पर यह केस क्राइम ब्रांच या फिर स्पेशल सेल को दिया जा सकता है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+