अगर राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा- नवजोत सिंह सिद्धू
Recommended Video
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अब यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सिद्धू ने कहा कि लोगों को राष्ट्रवाद सोनिया गांधी से सीखना चाहिए। जिस तरह से पति राजीव गांधी की हत्या हुई, उसके बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस को संभाला और इसे इस मुकाम तक पहुंचाया, लोगों को इससे सीखना चाहिए।

सोनिया गांधी से सीखें देशभक्ति
सिद्धू ने कहा कि सोनिया गांधी की जबरदस्त नेतृत्व क्षमता की वजह से ही कांग्रेस 10 साल तक सत्ता में रही। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भी भाजपा के प्रति वफादार रहता है ये लोग उसे राष्ट्रवादी बताते हैं लेकिन अगर कई भाजपा के खिलाफ जाता है तो ये लोग उसे देशद्रोही करार दे देते हैं। यही नहीं सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर भी बड़ी बात कही।

राहुल हारे तो छोड़ दूंगा राजनीति
कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री सिद्धू ने कहा अगर राहुल गांधी अमेठी में चुनाव हार जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। बता दें कि अमेठी में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने स्मृति ईरानी को टिकट दिया है। स्मृति ईरानी इस बार अपनी जीत की संभावना को लेकर काफी आश्वस्त हैं और उन्हें भरोसा है कि अमेठी की जनता उन्हें जीत का सेहरा पहनाएगी। राहुल गांधी इस बार ना सिर्फ अमेठी बल्कि केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव ल़ड़ रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने दी थी कड़ी टक्कर
2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन राहुल गांधी यहां एक लाख वोटों के अधिक के अंतर से जीते थे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेठी में स्मृति ईरानी के लिए रैली की थी और उन्हें अपनी बहन बताते हुए लोगों से स्मृति ईरानी को वोट देने की अपील की थी। हालांकि स्मृति ईरानी को अमेठी में पिछली बार हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन बावजूद इसके वह लगातार अमेठी का दौरा करती रहीं और लोगों से संपर्क साधती रही हैं।

चौथे चरण का मतदान
बता दें कि आज लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। यह मतदान 9 राज्यों की कुल 71 सीटों पर हो रहा है। चौथे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें महाराष्ट्र की 17, उत्तर प्रदेश की 13, राजस्थान की 13, पश्चिम बंगाल की 8, ओडिशा की 6, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, झारखंड की 3 और जम्मू कश्मीर की 1 सीट शामिल है। इनमें जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को भी मतदान हुआ था।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications