Election Results 2019: ये है वंशवाद के वो वाहक जो मोदी की सुनामी में धूल चाटे
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना के रुझानों से साफ है कि देश में अगली सरकार एनडीए की बनने जा रही है। एनडीए गठबंधन ने 26 सीटें जीत ली हैं और वो 318 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक बीजेपी ने 27 सीटें जीत ली हैं और 277 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस 43 सीटों पर लीड कर रही हैं और सात सीटें जीत ली हैं। मोदी लहर में वंशवाद की राजनीति से आए नेताओं को बड़ी चोट पहुंची है और कई कद्दावर नेता चुनाव हार चुके हैं।

राहुल गांधी की अमेठी से हार
यूपी की हाइप्रोफाइल सीट अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हार मिलती नजर आ रही है। मीडिया से वार्ता करते हुए इस सीट पर राहुल अपनी हार मान ली है। इसके साथ ही राहुल ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को बधाई भी दे दी है। राहुल गांधी अमेठी सीट पर 38 हजार 449 वोटों से पीछ चल रहे हैं। अमेठी लोकसभा सीट गांधी परिवार का गढ़ है। साल 1967 से लेकर अब तक यहां सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस ने लोकसभा का चुनाव न जीता हो। 2004 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से अपनी सियासी पारी का आगाज करने वाले राहुल यहां जीत की हैट-ट्रिक लगा चुके हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया 20 साल बाद हारे
वंशवाद की राजनीति के एक और वाहक ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस चुनाव में मोदी लहर के आगे करारी शिकस्त मिली है। गुणा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णपाल यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को 124579 वोटों से सिंधिया को पछाड़कर बड़ी जीत हासिल की है। अपने पिता माधवराव सिंधिया के निधन के बाद 2002 में हुए उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया लगभग सवा चार लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। वहीं 2004 में यह अंतर कम होकर 86 हजार ही रह गया था। 2009 में ढाई लाख और 2014 में जीत का अंतर 1 लाख 20 हजार रह गया था। 1999 में राजमाता विजया राजे सिंधिया भाजपा टिकट से जीती थीं। अब इस बार सिंधिया परिवार के बाहर का कोई शख्स इस सीट पर विराजमान होगा

अशोक गहलोत के बेटे पीछे
जोधपुर लोकसभा सीट से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेटे वैभव गहलोत को हार मिलती नजर आ रही है। भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत उनके खिलाफ खड़ें है। शेखावत को 781166 वोट मिले हैं जबकि वैभव गहलोत को 511052 वोट मिले हैं। वो 270114 वोटों से पीछे हैं और उनकी हार तय दिख रही है। उनसे पहले अशोक गहलोत वहां से चुनाव लड़ते रहे हैं।

चंद्रशेखर राव की बेटी के कविथा पीछे
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और लोकसभा सांसद के कविथा पर भी हार का खतरा मंडरा रहा है। निजामाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही के कविथा बीजेपी उम्मीदवार से 66185 वोटों से पीछे चल रही है। जबकि टीआरएस राज्य में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीआरएस ने दो सीटें जीत ली हैं और 7 सीटों पर आगे चल रही है।

अनुभूति रामदास
पीएमके उम्मीदवार अनुभूति रामदास धर्मपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। वो डीएमके उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। अनुभूति रामदास को 483084 वोट मिले हैं। वही डीएमके उम्मीदवार 541514 वोट मिले हैं। वो 58431 वोटों से पीछे चल रहे हैं ओर उनके भी चुनाव हारने की संभावना लग रही है।

निखिल कुमारस्वामी
जनता दल (सेक्यूलर) के उम्मीदवार और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते निखिल कुमारस्वामी पर हार का सामना करना पड़ सकता है। कर्नाटक के सीएम सीएम एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी मांड्या लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। वो निर्दलीय उम्मीदवार एस अंबरीश से 125622 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
मिलिंद देवड़ा मुंबई दक्षिण सीट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शिवसेना के अरविंद गनपत सावंत मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा से करीब 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी हार भी निश्चित दिख रही है। देवड़ा को मुंबई में पार्टी की कमान दी गई थी। उनके पिता मुरली देवड़ा केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

प्रिया दत्त को पूनम महाजन ने हराया
प्रिया दत्त पूर्व अभिनेता और कांग्रेस नेता सुनील दत्त की लड़की है। वो उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाल लड़ रही हैं। बीजेपी की पूनम महाजन ने उन्हें
127420 वोटों से मात दी। पूनम महाजन को 481618 वोट और प्रिया दत्ता को 354198 वोट मिले।

मिलिंद देवड़ा भी हारे
मिलिंद देवड़ा मुंबई दक्षिण सीट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शिवसेना के अरविंद गनपत सावंत मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा से करीब 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी हार भी निश्चित दिख रही है। देवड़ा को मुंबई में पार्टी की कमान दी गई थी। उनके पिता मुरली देवड़ा केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

कृष्णा गौड़ा को तेजस्वी सू्र्या ने हराया
कृष्णा गौड़ा बेंगलुरु साउथ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें तेजस्वी सू्र्या से मात दी। बीजेपी के तेजस्वी सू्र्या ने उन्हें 329333 वोटों से हराया। कृष्णा गौड़ा कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री हैं। 2009 में गौड़ा ने दिवंगत भाजपा केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के खिलाफ बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि 2009 में बायरे गौड़ा दूसरे स्थान पर रहे, यह 40,000 वोटों से हारे थे।












Click it and Unblock the Notifications