लोकसभा के तीन सांसदों का निष्कासन हुआ खत्म
लोकसभा से निष्कासित तीन सांसदों के निष्कासन को वापस ले लिया गया है। ये तीनों सांसद विपक्षी दल के थे, जिन्हें शीतकालीन सत्र के दौरान नियमों का उल्लंघन करने की वजह से निष्कासित कर दिया गया था।
लेकिन आज से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पहले इन तीनों ही सांसदों के निष्कासन को वापस ले लिया गया है। लिहाजा आज राष्ट्रपति के संबोधन में यह तीनों ही सांसद शामिल हो सकते हैं।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जो सर्कुलर जारी किया गया है उसमे बताया गया है कि के जयकुमार, अब्दुल खलीक और विजय कुमार पर 18 दिसंबर 2023 को लगा निष्कासन वापस लिया जाता है। इन लोगों का निष्कासन 30 जनवरी को तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाता है।
बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा के 146 सांसदों को शीतकालीन सत्र के दौरान नियमों के उल्लंघन की वजह से निष्कासित किया गया था। इसमे से अधिकतर सांसदों को पूरे सत्र के लिए निष्कासित किया गया था। जिसमे से कुछ के मामलों को प्रिविलेज कमेटी के पास भी भेजा गया था।
विपक्ष के सदस्यों ने जिस तरह से दोनों सदन में विरोध प्रदर्शन किया था, उसकी वजह से उन्हें सदन से निष्कासित कर दिया गया था। राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने भी 11 सदस्यों का निष्कासन खत्म कर दिया है, जोकि सदन में नियमों का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए थे।
सूत्रों का कहना है कि चेयरमैन ने इन लोगों का निष्कासन वापस ले लिया है। इन लोगों के निष्कासन को नियम 202 और 266 के तहत जगदीप धनखड़ ने वापस लिया है। गौर करने वाली बात है कि पिछले सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा था, सांसदों ने सदन के भीतर जमकर हंगामा किया था, जिसकी वजह से उनके खिलाफ यहा कार्रवाई की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications