Lok sabha security breach: कौन हैं BJP के ये सांसद, जिन्होंने लोकसभा में घुसे शख्स को गर्दन से पकड़कर दबोचा

Lok sabha security breach, संसद हमले की बरसी के दिन नए पार्टियामेंट भवन में हुई सुरक्षा चूक ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

बुधवार दोपहर एक बजकर एक मिनट पर लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल शून्य काल की कार्यवाही को संचालित कर रहे थे। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। तभी दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए।

Lok sabha security breach BJP MP RK Patel who caught man entered in Lok Sabha intruders by neck

जब नीली जैकेट पहना शख्स आगे बढ़ रहा था तो कुछ सासंदों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो दोषियों में से एक को धर दबोचा। वहीं बीएसपी सांसद मलूक नागर ने भी उसका रास्ता रोकने की कोशिश की।

भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने बताया कि, जब हम बाहर जा रहे थे तो मैंने एक सुरक्षाकर्मी को अपराधियों में से एक के साथ हाथापाई करते देखा। मैं उसकी ओर लपका और उनकी गर्दन पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया, जिसके बाद कई अन्य सांसद घटनास्थल पर पहुंचे। अपराधी ने अपने हाथ में पकड़े धुएं के डिब्बे से हमारा गला घोंटने की कोशिश की।

वहीं इस घटना के चश्मदीद बीएसपी सांसद मलूक नागर ने बताया कि, 'जहां पर हमलोगों की सीट है, वहीं ऊपर दर्शक दीर्घा है। शून्य काल चल रहा था, 5-7 मिनट ही बचे थे। अचानक मुझे लगा कि जैसे किसी ने मेरी बेंच को धक्का दे दिया है। मैं कुछ समझ पाता, उससे पहले दो युवक बेंच पर कूदने लगे। जब मैं उन्हें पकड़ने के लिए पीछे गया तो वह चिल्लाने लगा कि, तानाशाही नहीं चलेगी।

बीएसपी सांसद ने आगे बताया कि, जब हम उसे पकड़ने भागे तो वो कहने लगा- नजदीक मत आओ, नजदीक मत आओ, तानाशाही नहीं चलेगी। नजदीक पहुंचते ही उसने जूता निकाल लिया, उसमें से कुछ निकाला और धुआं फैल गया।'

इस घटना पर सपा सांसद डिंपल यादव ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। डिंपल यादव ने कहा कि, यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था...जो भी लोग यहां आते हैं - चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं...सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+