जिन 3 राज्यों में 6 महीने पहले बनी कांग्रेस की सरकारें, वहाँ मिलेंगी केवल 13 सीटें: एग्जिट पोल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के जो नतीजे सामने आए हैं उसके अनुसार एक बार फिर से कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इन तीनों ही राज्यों में पार्टी को महज 13 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जिन तीन राज्यों में कांग्रेस ने महज छह महीने पहले भाजपा को हराया था, उन तीनों राज्यों से कांग्रेस को बड़ी निराशा हाथ लगी है।

किस राज्य में कितनी सीट

किस राज्य में कितनी सीट

एग्जिट पोल के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो छत्तीसगढ़ में जहां कांग्रेस ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी वहां पर पार्टी को महज चार सीटों पर जीत मिलेगी, जबकि बाकी की सात सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें ही दूर रह गई थी, जहां सपा-बसपा के समर्थन से कांग्रेस सरकार बनाने में सफल रही थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा 25 में से 22 सीटें जीतती नजर आ रही है, जबकि मध्य प्रदेश में 29 में से 23 सीटें जीतती नजर आ रही है।

कमलनाथ ने किया पलटवार

कमलनाथ ने किया पलटवार

एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हमने 2004 से सभी एग्जिट पोल को देखा है, जब 2018 में पांच राज्यों में चुनाव हुए थे उस वक्त भी हमने नतीजों को देखा था। हर कोई यह दिखा रहा था कांग्रेस हार रही है, लेकिन लोगों को नतीजे पता हैं। लिहाजा हमे 23 मई का इंतजार करना चाहिए। सच सामने आएगा, कांग्रेस निसंदेह अपनी संख्या को बढ़ाएगी, भाजपा के फर्जी जुमलों की सच्चाई भी लोगों के सामने आएगी।

छह महीने में बदला गणित

छह महीने में बदला गणित

पिछले तीन दशकों की बात करें तो राजस्थान में मौजूदा सरकार के ही पक्ष में लोग लोकसभा चुनाव में वोट करते हैं। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भाजपा लगातार तीन बार सरकार में रही है। शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह भाजपा के काफी लोकप्रिय नेता के तौर पर देखे जाते हैं। हालांकि छह महीने पहले तीनों ही राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन महज छह महीने के बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की यह हालत पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+