यादव खानदान के तीन बड़े चेहरे आगे चल रहे हैं, मुलायम, अखिलेश और डिंपल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव में पहली बार सपा और बसपा ने एक साथ हाथ मिलाया और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया। लेकिन एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। भाजपा उत्तर प्रदेश में तकरीबन 60 सीटों पर शुरुआती रुझान में आगे चल रही है। वहीं सपा और बसपा को इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है। हालांकि यूपी में सपा के दिग्गजों ने पार्टी की लाज बचाने का काम किया है, अखिलेश यादव, डिंपल यादव और मुलायम सिंह यादव अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

akhilesh

बता दें कि शुरुआती रुझान में एनडीए पूर्ण बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते दिख रहे हैं। शुरुआती रुझान में एडीए 300 सीटों के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, गुजरात में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। इन सभी राज्यों में एनडीए अप्रत्याशित जीत की ओर आगे बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल में भाजपा तकरीबन 15 सीटों पर आगे चल रही है, जोकि अपने आप में भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक जनमत है।

आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 8040 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 600 मिलियन मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उत्तर प्रदेश में महागठबंधन को उम्मीद थी कि वह इस बार चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा। लेकिन महागठबंधन की उम्मीदों पर भाजपा ने पानी फेर दिया है। हालांकि देखने वाली बात यह है कि अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+